सीकर राजस्थान के सभी प्रमुख शहरों और आसपास के राज्यों से यातायात मार्गो द्वारा अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।
सड़कमार्गद्वारा (How to Reach Sikar by Road):
चार लेन का राष्ट्रीय राजमार्ग NH-52 शहर से होकर गुजरता है, जो सीकर को जयपुर और बीकानेर से जोड़ता है ।
हवाईजहाजद्वारा (How to Reach Sikar by Road):
सीकर शहर से निकटतम हवाई अड्डा जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जहाँ से आपको देश विदेश की फाइट् आसानी से मिल जायेगी।
भारतीयरेलवेद्वारा (How to Reach Sikar by Traib):
सीकर जंक्शन रेलवे स्टेशन उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्र में आता है।यहाँ से आपको समय समय पर दिल्ली, जयपुर, मुंबई, प्रयागराज आदि स्थानो के लिए ट्रेनें मिल जायेगी।
सीकर घूमने जाने का उचित समय
सीकर राजस्थान का छठा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और गर्मियों में यहाँ का तापमान काफी बढ़ जाता है। इसलिए सीकर की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है।
इस मौसम में आप अरावली की पहाड़ियों के मनोरम दृश्य और ऐतिहासिक किलों व मंदिरों का आनंद आराम से ले सकते हैं। यदि आपको रोमांच, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों का अनुभव करना है, तो यह समय सीकर की यात्रा के लिए आदर्श है।