Donate us
October 18, 2024

Hindu Temples In Chicago- शिकागो के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर 

0
Hindu Temples in Chicago- शिकागो के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर
Share the blog

Chicago Hindu Temples-

शिकागो संयुक्त राज्य अमेरिका का एक एक खूबसूरत शहर। यह शहर अपनी खूबसूरती के लिए विश्व प्रख्यात है। यहाँ की संस्कृति सभी लोगो को आपस में जोड़ना सिखाती है। यही कारण है की यहाँ हर धर्म के लोग देखने के लिए मिल जायेगे।

शिकागो में हिन्दू धर्म को मानने वाले भी अधिक संख्या में रहते है। यही कारण है की यहाँ अनेक हिन्दू मंदिर भी देखने के लिए मिल जायेगे।

वर्तमान समय में यहाँ के हिन्दू मंदिर अपनी प्रसिद्धि के कारण स्थानीय लोगो और पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बने हुए है।

1: शिवालय हिन्दू मंदिर-Shivalaya Hindu Temple, Chicago

शिवालय हिन्दू मंदिर शिकागो के खूबसूरत मंदिरो में से एक है। यह मंदिर भगवान् शिव और माता पार्वती को समर्पित है। मंदिर प्रागण में भगवान् गणेश , विष्णु , हनुमान जी आदि देवी देवता भी विराजमान है। इनके अतिरिक्त मंदिर में शिवलिंग और नंदी महाराज भी विराजमान है। यहाँ सभी हिन्दू त्यौहार विशेष पारंपरिक तरीके से मनाये जाते है। मंदिर परिसर में प्रत्येक रविवार को बच्चो के लिए विशेष धार्मिक कक्षाएं भी आयोजित की जाती है।

स्थान – ग्रैंड ईव , शिकागो

2: इस्कॉन मंदिर-Iskcon Temple, Chicago

इस्कॉन मंदिर शिकागो के प्राचीन मंदिरो में से एक है। मंदिर का निर्माण व् संचालन इस्कॉन समिति द्वारा किया जाता है। भगवान् कृष्ण को समर्पित इस मंदिर में हरे कृष्णा हरे रामा का जप सदैव सुनाई देगा। यह मंदिर भारतीय वास्तुशैली में निर्मित है जिससे की इसकी खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है । जन्माष्टमी के अवसर पर यहाँ विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

स्थान – आई एल , शिकागो

3: स्वामीनारायण मंदिर-Swami Narayan Temple, Chicago

स्वामी नारायण मंदिर शिकागो के प्रसिद्ध मंदिरो में से के है।सफ़ेद संगमरमर से निर्मित यह मंदिर बेहद खूबसूरत है। यह मंदिर भारतीय वास्तुकला का एक खूबसूरत उदाहरण है। मंदिर का निर्माण दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की तर्ज पर हुआ है। यहाँ गणेश चतुर्थी , नवरात्री , होली , दिवाली आदि जैसे अवसरों पर विशेष कार्यक्रम देखने के लिए मिल जायेगे। वर्तमान समय में अपनी  खूबसूरती के कारण यह मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है।

स्थान – इटास्का , शिकागो

4: श्री बालाजी मंदिर-Shri Balaji Mandir, Chicago

श्री बालाजी मंदिर शिकागो के प्रख्यात मंदिरो में से एक है। यह मंदिर भगवान् हनुमान जी के बालाजी स्वरुप को समर्पित है। शिकागो के स्थानीय हिन्दू लोगो का मानना है की यहाँ दर्शन मात्र से ही सभी मनकामनाएं पूर्ण हो जाती है। यहाँ मंगलवार व् शनिवार के दिन सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना होता है।

स्थान – अरोरा , शिकागो

5: श्री राधेश्याम मंदिर-Shri Radheshyam Temple, Chicago

श्री राधेश्याम मंदिर शिकागो का बेहद प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान् श्री कृष्ण और राधा जी को समर्पित है। यहाँ की खूबसूरती और शांत माहौल लोगो को अपनी तरफ आकर्षित है। शिकागो में स्थानीय लोगो द्वारा यह मंदिर सबसे अधिक देखा जाता है। प्रतिवर्ष हज़ारो की संख्या में श्रद्धालु यहाँ घूमने के लिए आते है।

स्थान – ब्लूमिंगडेल , शिकागो

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.