Donate us
April 24, 2026

7 Famous Food of Rajasthan in Hindi-राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजन की जानकारी

0
7 Famous food of Rajasthan in Hindi-राजस्थान के प्रसिद्ध व्यंजन की जानकारी

दोस्तो राजस्थान भारत का क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा राज्य है। राजस्थान अपने विश्वस्तरीय पर्यटन के साथ साथ अपने गजब के व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। राजस्थान के खाने स्वाद से भरपूर और सेहत के लिए फायदेमंद होते है। तो चलिए जानते है राजस्थान के 7 सबसे पॉपुलर व्यंजनों के बारे मे

Special food of rajasthan-

1- दाल बाटी चूरमा

दाल बाटी चूरमा राजस्थान की एक सिग्नेचर दिशु है। दाल बाटी चूरमा के लिए अरहर की दाल को धीमी आँच पर गाढ़ा होने तक पकाया जाता है,और इसमें कुछ मसाले मिला दिये जाते है। बाटी को गेहूँ के आटे से बनाया जाता है। इसके लिए आटे को गूथ कर उसकी छोटी छोटी गेंद बना ली जाती है, जिसे आग में सुनहरा होने तक सेका जाता है। चूरमे को चीनी, घी और सूखे मेवों के साथ दरदरी पकी हुई बाटी को पीसकर बनाया जाता है। इसकी भी छोटी गेंद बना कर मिठाई के रूप में परोसते है।

आमतौर पर दाल बाटी चूरमा को प्याज और चटनी के साथ खाया जाता है।

2- लाल मास

लाल मास भारत में राजस्थान राज्य का एक लोकप्रिय मांस व्यंजन है, जो अपने तीखे और सुगंधित स्वाद के लिए जाना जाता है। इसे बनाने के लिए ज्यादातर मटन का प्रयोग करते है। इसे बनाने के लिए पहले मांस को कई घंटो तक मैरीनेट किया जाता है। फिर इसे लाल मिर्च, दही, लहसुन और मसालों के साथ धीमी आंच पर मिट्टी के बर्तन में धीरे-धीरे पकाया जाता है। सर्व करने से पहले इसे हरी धनिया के पत्तो के साथ गर्निश करते है।

3- गट्टे की सब्जी

गट्टे की सब्जी राजस्थान का एक लोकप्रिय शाकाहारी व्यंजन है। इस सब्जी को बेसन के पकौडे से बनाया जाता है जिसे “गट्टा” कहते है।

पकौडों को बेसन,जीरा, धनिया, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर और कुछ मसालों के मिश्रण से बनाया जाता है।

पकौडों को पानी में तब तक उबाला जाता है जब तक कि वे सख्त न हो जाएं और ऊपर तैरने न लगें,फिर इन्हे प्याज, अदरक, लहसुन और टमाटर मसालेदार दही की ग्रेवी में डाला जाता है। इन्हे धीमी आंच पर पकाया जाता है जिससे मसाले अच्छी तरह से गट्टों के अंदर तक चले जाए।

4- प्याज़ कचौरी

प्याज़ कचौरी राजस्थान का एक लोकप्रिय स्नैक है। प्याज़ कचौरी को गेहूँ के मैदे और सूजी से बनें हुए आटे से बनाया जाता है। कचौरी के अंदर कटे हुए प्याज, मसालों का मिश्रण भरा जाता है।  फिर इन्हे गोल गोल पूरी के जैसा आकार दे देते है। प्याज़ कचौरी को तेल मे डीप फ्राई कर लिया जाता है। प्याज़ कचौरी को आमतौर पर खट्टी इमली या पुदीने की चटनी के साथ परोसा जाता है और इसे चाय या कॉफी के साथ नाश्ते के रूप में लिया जाता है।

5- केर सांगरी

केर सांगरी एक पारंपरिक और लोकप्रिय राजस्थानी व्यंजन है। इसे सूखे जामुन और फलियों से बनाया जाता है।

इसे बनाने के लिए, सूखे जामुन और बीन्स को पहले पानी में भिगोया जाता है ताकि उन्हें फिर से हाइड्रेट किया जा सके, और फिर जीरा, धनिया, मिर्च पाउडर, हल्दी, और अमचूर (सूखा आम पाउडर) जैसे मसालों के मिश्रण के साथ पकाया जाता है जिससे इसमे एक खट्टा स्वाद आ जाता है।

केर सांगरी को ज्यादतर बाजरे की रोटी और छाछ के साथ खाया जाता है।

6- बाजरे की रोटी

बाजरे की रोटी , गेहूँ की रोटी का एक असरदार विकल्प है। इसे बाजरे के आटे से बनाया जाता है। बाजरे की रोटी राजस्थान मे काफी लोकप्रिय है। यह फाइबर, प्रोटीन और आयरन और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक खनिजों से भरपूर होती है। इसे आमतौर पर दाल, सब्जी या मांस के साथ परोसा जाता है।

7- बीकानेरी भुजिया

यह एक कुरकुरी नमकीन है जिसे बेसन, मसाले और तेल से बनाया जाता है। यह राजस्थान का एक लोकप्रिय नाश्ता है और इसे बनाने के लिए बेसन के पेस्ट से काफी पतले पतले तार बना कर तेल मे डीप फ्राई कर लिया जाता है। आमतौर पर इसे चाय या कॉफी के साथ परोसा जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *