दोस्तों गुजरात भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने व्यापार और गजब के पकवानों के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ के पकवानो मे स्वाद के साथ साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखा जाता है।
तो चलिए जानते है गुजरात के टॉप 7 फूड्स के बारे मे
What is the Famous Food of Gujarat-
1- ढोकला (dhokla)
ढोकला गुजरात का एक प्रमुख नाश्ता है। इसे मुख्य रूप से चावल और चने की दाल के बैटर से बनाया जाता है।
ढोकला बनाने के लिए, बैटर को तेल या घी लगी हुई हुई स्टीमिंग प्लेट में डाला जाता है और इसे पकने तक स्टीम किया जाता है।
पकने के बाद ढोकले को चौकोर काट कर सरसों, करी पत्ते और हरी मिर्च के तड़के के साथ परोसा जाता है।
2- थेपला (thepla)
थेपला गुजरात में एक लोकप्रिय रोटी होती है,जिसे गेहूं के आटे, जीरा, धनिया, और हल्दी जैसे मसालों से बनाया जाता है।
यह एक विशेष तरह की रोटी होती है जिसके लिए आमतौर पर गेहूँ के आटे में पालक या मेथी के पत्ते मिला कर गूँथ लिया जाता है। फिर उसकी रोटियाँ बना कर धीमी आँच पर तवे पर हल्के से तेल के साथ सेका जाता है।
इसे आचार या दही के साथ परोसते है।
3- खांडवी (Khandvi)
खांडवी गुजराती व्यंजनों का एक स्वादिष्ट स्वस्थ नाश्ता है। खांडवी को बेसन और छाछ के मिश्रण से बनाया जाता है।
खांडवी के लिए सबसे पहले बेसन और छाछ का एक क्रीमी घोल तैयार कर लिया जाता है, जिसे बाद मे एक गर्म तवे पर चारो तरफ पतली लेयर के रूप मे फैला लिया जाता है।
अब इसे रोल बना कर छोटे छोटे टुकड़ो में काट लिया जाता है। अब इसमे तेल, सरसों के बीज, तिल और करी पत्ते का तड़का लगा कर इसे परोस दिया जाता है।
4-उंधियू (Undhiyu)
उंधियू एक तरह की विशेष तरह की गुजराती सब्जी होती है, जिसे मौसमी सब्जी जैसे बैंगन, शकरकंद, बीन्स, रतालू और आलू से बनाया जाता है।
इसे बनाने का तरीका बहुत ही अनोखा है। उंधियू बनाने के लिए सब्जियों को मसालों के साथ मिला कर मिट्टी के बर्तन मे डाल देते है। फिर मटके को सील करके उसे आग पर उल्टा रख कर पकाया जाता है।
इसे आम तौर पर त्योहारों पर पुलाव के साथ खाने के लिए बनाया जाता है।
5-फाफड़ा-जलेबी (fafda jalebi)
गुजरात के लोगो के लिए जलेबी वाला फाफड़ा नाश्ता नहीं, बल्कि एक इमोशन है। यहाँ के लोग इसके बहुत दीवाने है।
फाफड़ा एक क्रिस्पी स्नैक है,जिसे मुख्य रूप से चने के बेसन मे कुछ मसालों और बेकिंग सोडा मिला कर बनाया जाता है।
जिसे तेल मे फ्राई करके खाया जाता है।
जलेबी को खमीर वाले मैदे से बनाया जाता है, जिसे तेल मे तल कर चीनी की चासनी मे डाल दिया जाता है।
6- सेव उसल (Sev Usal)
सेव उसल गुजरात का एक बहुत ही प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड है। सेव उसल चाट को विभिन्न प्रकार की चटनी, मसाले, कुरकुरे पापड़ी, सेव, टिक्की, बूंदी, आदि से बनाया जाता है।
इन सब को आपस मे बाँधे रखने के लिए छोले ( गुजराती मे ‘रगड़ा’ ) का प्रयोग किया जाता है।
इसे आम तौर पर शाम के नाश्ते के रूप मे खाया जाता है।
7- दाबेली (Dabeli)
दाबेली गुजरात का एक प्रसिद्ध स्नैकस है । दाबेली को मक्खन लगे हुए पाव को तवे पर सेक करके बनाया जाता है, जिसके बीच मे मसालेदार आलू की स्टफिंग को भर दिया जाता है।
स्टफिंग के लिए आलू को उबाल कर उसमे कश्मीरी सूखी लाल मिर्च, जीरा, लौंग, धनिया के बीज और दालचीनी जैसे मसाले मिलाये जाते है।
मसाले वाले आलू की टिक्की बना कर उन्हे तेल मे तल लेते है। जिसके बाद पाव मे लहसन की चटनी लगा कर उनके बीच मे टिक्की रख दी जाती है। और धनिया पत्ति और अनार दानो के साथ गर्निश करके सर्व कर देते है।