Donate us
June 9, 2025

Sonbhadra Me Ghumne Ki Jagah:जानिए सोनभद्र के अद्भुत स्थानों के बारे में  

0
सोनभद्र में घूमने के प्रमुख स्थान (Top Visiting Places in Sonbhadra in Hindi)
Share the blog

सोनभद्र पर्यटन, खनिज भंडारण, वन सम्पदा, जल संसाधन सभी से परिपूर्ण है। इस लिए सोनभद्र  उत्तरप्रदेश के लिए अत्यंत महत्व रखता है। सोनभद्र उत्तरप्रदेश का एक ऐसा जिला है जो की चार राज्यों से जुड़ा हुआ है। इसलिए सोनभद्र उत्तरप्रदेश को भी उन सभी राज्यों से जोड़ता है। सोनभद्र उत्तरप्रदेश के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस पोस्ट में हम आपको सोनभद्र में घूमने की अच्छी जगहों के बारे में जानकारी देंगे।   

Sonbhadra Famous Place-

1- सलखान फॉसिल्स पार्क (Salkhan fossil park )

सलखान फॉसिल्स पार्क एक जीवाश्म पार्क है। ऐसा कहा जाता है की पार्क में मौजूद जीवाश्म करीब 1400 साल पुराने है। यहाँ पाए जाने वाले जीवाश्म शैवाल और स्ट्रॉमेटोलाइट प्रकार के है। यहाँ समय समय पर अनेक शोध होते रहते है। यदि आप सोनभद्र आते है तो वक़्त निकाल कर यहाँ जरूर आये।

2- ज्वाला मुखी शक्तिपीठ (Jwalamukhi shaktipeeth )

ज्वालामुखी शक्तिपीठ बेहद प्राचीन और पवित्र मंदिर है। ऐसा कहा जाता है की यहाँ माता सती की जीभ गिरी थी। यहाँ पर दर्शन करने का विशेष महत्व है।

3- मुखाफॉल जल प्रपात (Mukhafall waterfall )

मुखाफॉल जल प्रपात बेलन नदी पर स्थित बेहद खूबसूरत झरना है। यहाँ बेलन नदी का पानी करीब 100 फ़ीट की ऊंचाई से गिर रहा है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता मन मोह लेती है।

4- विजयगढ़ का किला (Vijaygarh fort )

विजयगढ़ का किला भारत के प्राचीन किलो में से एक है। इतिहासकारो के अनुसार इस किले का निर्माण करीब 5 वी शताब्दी में हुआ था। यहाँ आपको यहाँ आपको विभिन्न प्रकार के गुफा चित्र , मूर्तियां , शिलालेख आदि देखने के लिए मिल जायेगे।

5- शिव द्वार मंदिर (Shiv dwar temple )

शिव द्वार मंदिर भगवान् शिव और माता पारवती को समर्पित है। यहाँ पर स्थित भगवान् शिव और माता पार्वती की मूर्ति काले पत्थर से बनी हुई है। ऐसा कहा जाता है की यह मूर्ति 11 वी शताब्दी में बनाई गई थी। मंदिर में बेहद खूबसूरत रचनात्मक कारीगरी का काम किया गया है।

6- गोथानी शिव मंदिर (Gothani shiv mandir )

गोथानी शिव मंदिर को गुप्त काशी के नाम से भी जाना जाता है।यह मंदिर रेनू , सोन , विजुल नदी के संगम स्थान पर बना हुआ है। इस कारन से इस स्थान पर दर्शन करने का विशेष महत्व है।

7- पंच मुखी मंदिर (Panch mukhi temple )

पंच मुखी मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। ऐसा कहा जाता है की पांच सिर वाले भगवान् शिव यहाँ पांचवी शताब्दी में साक्षात प्रकट हुए थे। तभी से इस स्थान पर यह मंदिर स्थित है।

8- रेणुकेश्श्वर महादेव मंदिर (Renukeshwar mahadev temple)

रेणुकेश्वर महादेव मंदिर भगवान् शिव और माता पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर का निर्माण हिंडाल्को परिवार द्वारा हुआ है। मंदिर के मुख्य द्वारा पर भगवान् सूर्य विराजमान है। यहाँ सुंदरता पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देती है।

9- हनुमान मंदिर (Hanumaan temple )

अनपरा में स्थित हनुमान मंदिर सोनभद्र के प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। यहाँ वास्तुकला बेहद खास है। हनुमान जी को समर्पित यह मंदिर बेहद खूबसूरत और शांत है।

10- शक्तिनगर तापीय ऊर्जा सयंत्र (Shakti nagar Thermal power plant )

शक्तिनगर में सोनभद्र का  सबसे बड़ा तापीय ऊर्जा सयंत्र लगा हुआ है। यह भारत में मुख्य तापीय ऊर्जा सयंत्रो में से एक है।  यदि आप विज्ञान में रूचि रखते है तो यहाँ एक बार अवश्य आये।

सोनभद्र का प्रसिद्ध व्यंजन

समोसा, बालूशाही और शाही पेड़ा।

सोनभद्र घूमने का उत्तम समय

सोनभद्र घूमने के लिए आप वर्ष भर में कभी भी आ सकते है। यहाँ का मौसम घूमने के लिए वर्ष भर अनुकूल रहता है।

कैसे पहुंचे सोनभद्र

फ्लाइट द्वारा फ्लाइट द्वारा म्योरपुर एयरपोर्ट, मेवारपुर उतार कर आसानी से सोनभद्र पहुंच सकते है। म्योरपुर एयरपोर्ट से सोनभद्र की दूरी 82 किलोमीटर है।

ट्रैन द्वारा ट्रैन द्वारा रॉबर्ट्सगंज रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से सोनभद्र पहुंच सकते है।  रॉबर्टगंज से सोनभद्र की दूरी 1 किलोमीटर है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *