Birla Dharamshala Tirumala:तिरुमला में कम कीमत पर बिरला धर्मशाला
Piyush Kumar December 4, 2024 0

Table of Contents
ToggleBirla Dharamshala Tirumala
तिरुमला की पहाड़ियों पर श्री वेंकटेश्वरा स्वामी वारि मंदिर हिंदू धर्म का एक प्रमुख तीर्थ स्थान है, जहां पर पूरे देश से तीर्थयात्री वेंकटेश स्वामी के दर्शन करने आते हैं। यह मंदिर भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है और ऐसा माना जाता है कि भगवान वेंकटेश स्वामी की प्रतिमा पर लगे उनके बाल असली है, जो हमेशा नम रहते हैं और उन्हें पसीना भी आता है। यहां पर बड़ी संख्या में लोग अपना मुण्डन करवाते हैं। यदि आप भी तिरुपति आए हैं, तो यहां पर स्थित बिड़ला धर्मशाला की सारी जानकारी आपको एक पोस्ट में उपलब्ध हो जाएगी।
Aditya Birla Nilayam :आदित्य बिड़ला निलयम तिरूमला
तिरुमाला बस स्टैंड से 600 मीटर की दूरी पर बना हुआ यह भवन भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराता है। इस भवन से आप पैदल ही तिरुपति बालाजी के मंदिर आराम से पहुंच सकते हैं। यह भवन आपको एसी, नॉन एसी के साथ डीलक्स रूम की भी सुविधा उपलब्ध करवाता है। यहां की रूम सर्विस आपकी मददगार होने के साथ यहां उपलब्ध रूम बहुत बड़े होते हैं। जिस बेड पर आप सोते हो उसका चादर और तकिया आपको फ्रेश हीं मिलता है। सभी रूम फर्नीचराइज्ड होने के साथ Excellent होते हैं। यहां से तिरूमला का मुख्य बाजार भी बीच में हीं स्थित है, जहां आपको कुछ शाॅपिंग करना हो तो कर सकते हैं।
भोजन के लिए आपको आस पास बहुत सारी साउथ इंडियन फूड की दुकानें और स्ट्रीट फूड मिल जाएगा, जो कि इस भवन के आस पास हीं स्थित है। यहां आपको चेक इन के समय पूरी जाँच-पडताल के बाद ही रूम उपलब्ध कराया जाता है। यहां आपको वेस्टर्न टॉयलेट और आपके स्नान करने हेतु इलेक्ट्रॉनिक गीजर से गर्म पानी भी उपलब्ध हो जाता है। भवन के सामने हीं इमरजेंसी हेतु हाॅस्पिटल बना हुआ है। अगर आपके पास कुछ कीमती सामान हो, तो आप यहां के सिक्योरिटी लाॅकर में रखवा सकते हैं, वरन् चोरी की गुंजाइश पर भवन प्रबंधन की कोई जवाबदारी नहीं होती है।
तिरुमला में स्थित बिरला धर्मशाला का पता
Opposite Ashwini Hospital, Balaji Colony, Tirumala, Tirupati, Andhra Pradesh, 517504.
(अश्विनी अस्पताल के सामने, बालाजी कालोनी, तिरूमला, तिरूपति, आंध्र प्रदेश, 517504)
तो दोस्तों यदि आप भी तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए हैं, तो यहां के आदित्य बिरला निलयम में जरूर ठहरिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी।





