Famous Hindu Temples in Melbourne-मेलबोर्न के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर
Piyush Kumar April 9, 2026 0

Table of Contents
Toggleमेलबोर्न के हिन्दू मंदिर-Hindu Temples in Melbourne
मेलबोर्न दक्षिण–पूर्वी ऑस्ट्रेलिया का एक आकर्षक शहर है, जो अपनी जीवंत नाइटलाइफ़, विविध व्यंजनों और समृद्ध वन्य जीवन के लिए जाना जाता है। इसके साथ–साथ यहाँ स्थित हिन्दू मंदिर भी विशेष रूप से ध्यान आकर्षित करते हैं। मेलबोर्न में कई हिन्दू मंदिर हैं, जहाँ हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन के लिए आते हैं।
1: मुरुगन मंदिर-Murugan Temple, Melbourne
इस्कॉन मंदिर मेलबोर्न के पुराने और प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। इसे इस्कॉन समिति द्वारा बनाया और संचालित किया जाता है। यह मंदिर भगवान कृष्ण को समर्पित है और हरे कृष्णा मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और पत्थर की नक्काशी इसकी विशेष पहचान हैं। जन्माष्टमी के अवसर पर यहाँ भव्य उत्सव और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
स्थान: विक्टोरिया, मेलबोर्न
2: इस्कॉन मंदिर-Iskcon Temple, Melbourne
मुरुगन मंदिर मेलबोर्न के सबसे सुंदर मंदिरों में से एक है और यह भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। मंदिर के भव्य प्रांगण में अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी प्रतिष्ठित हैं। यह मंदिर अपनी विशाल घंटी के लिए विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जो सोना, चांदी, लोहा, तांबा और सीसा—इन पांच धातुओं से बनी है।
स्थान: नाइट एवेन्यू, मेलबोर्न
3: वक्रतुण्ड विनायक मंदिर-Vakrtund Vinayak Temple, Melbourne
वक्रतुण्ड विनायक मंदिर भगवान गणेश को समर्पित एक अत्यंत खूबसूरत मंदिर है। मंदिर के प्रांगण में भगवान गणेश के अलावा कई अन्य देवी-देवताओं की मूर्तियाँ भी स्थापित हैं। ऐसा माना जाता है कि यहाँ केवल दर्शन करने से ही सभी मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं, जिसके कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहाँ आते हैं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
स्थान: विक्टोरिया, मेलबोर्न
4: श्री स्वामी नारायण मंदिर-Shri Swami Narayan Temple, Melbourne
श्री स्वामी नारायण मंदिर स्थानीय लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय है। इस मंदिर का निर्माण दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर की शैली में किया गया है। मंदिर का शांत और आकर्षक वातावरण श्रद्धालुओं का मन मोह लेता है। यहाँ प्रतिदिन धार्मिक सत्संग और अन्य आयोजन किए जाते हैं।
स्थान: बोरोनिया, मेलबोर्न
5: शिव विष्णु मंदिर-Shiv Vishnu Temple, Melbourne
शिव विष्णु मंदिर मेलबोर्न के सबसे बड़े हिन्दू मंदिरों में से एक है। इस मंदिर का निर्माण वर्ष 1992 में किया गया था और यह भगवान शिव तथा भगवान विष्णु को समर्पित है। मंदिर में स्थापित भगवान शिव और विष्णु की मूर्तियाँ मुख्य आकर्षण हैं, जिन्हें देखने दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। प्रतिवर्ष यहाँ हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
स्थान: कैरम डाउन्स, मेलबोर्न
6: प्राचीन संकट मोचन मंदिर-Prachin Sankat Mochan Temple, Melbourne
प्राचीन संकट मोचन मंदिर मेलबोर्न का सबसे पुराना मंदिर है और यह प्रभु हनुमान जी को समर्पित है। इसका निर्माण और प्रबंधन मेलबोर्न संकट मोचन समिति द्वारा किया जाता है। प्रत्येक मंगलवार और शनिवार यहाँ भक्तों की अच्छी खासी भीड़ देखी जा सकती है। हनुमान जी की प्रतिमा मंदिर का मुख्य आकर्षण है।
स्थान: हंटिंगडेल, मेलबोर्न
इस ब्लॉग में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे की– hindu temples in Melbourne, temples in Melbourne, biggest hindu temple in Melbourne, hindu temple basin Melbourne, temples in melbourne Australia. उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी।








