Donate us
September , 2024

Hindu Temples in Toronto-टोरंटो के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर

0
Hindu Temples in Toronto-टोरंटो के प्रसिद्ध हिन्दू मंदिर
Share the blog

Toronto Hindu Temples-

टोरंटो विश्व के खूबसूरत स्थानों में से एक है। टोरंटो कनाडा का एक धर्मनिरपेक्ष शहर है।  यहाँ विश्व के सभी धर्मो के लोग रहते है। इस कारण से इस शहर को दुनिया का बहुसांस्कृतिक महानगरीय शहर कहा जाता है। टोरंटो में पर्यटकों के घूमने हेतु अनेक स्थान है।  जहां पर्यटक अपना कीमती  समय बिता सकते है। टोरंटो में अनेक हिन्दू मंदिर भी स्थित है जो की पर्यटकों के बीच आकर्षण का मुख्य केंद्र बने रहते है।

Hindu Temples in Toronto Canada-

1: श्री स्वामी नारायण मंदिर-Sri Swami Narayan Temple, Toronto

श्री स्वामी नारायण मंदिर टोरंटो के प्रसिद्ध मंदिरो में से एक है। यह मंदिर श्री स्वामीनारायण जी को समर्पित है। मंदिर प्रांगण में स्वामीनारायण जी की प्रतिमा के अतिरिक्त अन्य देवी देवता भी विराजमान है। सफ़ेद संगमरमर से निर्मित यह मंदिर पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहाँ पर्यटकों के अतिरिक्त भक्तगण भी सैकड़ो की संख्या में आते है। 

स्थान – क्लेयरविले, टोरंटो

2: हरे कृष्णा मंदिर-Hare Krishna Temple, Toronto

हरे कृष्णा मंदिर टोरंटो के खूबसूरत मंदिरो में से एक है। यह मंदिर भगवान् कृष्ण और राधा को समर्पित है। मंदिर का निर्माण व् संचालन इस्कॉन समिति द्वारा किया जाता है। मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन भजन संध्या और प्रार्थना सभा का आयोजन होता है। जन्माष्टमी के अवसर पर यहाँ विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन होता है।

स्थान – एवेनुए रोड, टोरंटो

3: महागणपति मंदिर-Maha Ganpati Temple, Toronto

महा गणपति मंदिर टोरंटो का बेहद प्राचीन मंदिर है। यह मंदिर भगवान् गणेश को समर्पित है। भगवान् गणेश के अतिरिक्त यहाँ भगवान् शिव और माता पार्वती की प्रतिमा भी विराजमान है। गणेश चतुर्थी के अवसर पर यहाँ विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है।

स्थान – जेरार्ड स्ट्रीट, टोरंटो

4: विष्णु मंदिर-Vishnu Temple, Toronto

विष्णु मंदिर टोरंटो का एक प्रसिद्ध मंदिर है। यह मंदिर अपनी सांस्कृतिक सभाओं के लिए विश्व भर में जाना जाता है। मंदिर में प्रतिदिन वेदों का उच्चारण किया जाता है। मंदिर में उपस्थित भगवान् विष्णु की प्रतिमा आकर्षण का मुख्य केंद्र है। यहाँ प्रतिदिन हज़ारों की संख्या में लोग दर्शन करने के लिए आते है।

स्थान – योंग स्ट्रीट, टोरंटो 

5: जय दुर्गा मंदिर-Jai Durga Temple, Toronto

जय दुर्गा मंदर माँ दुर्गा को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। यहाँ माँ दुर्गा की प्रतिमा के अतिरिक्त अन्य देवियों की मूर्तियाँ भी विराजमान है। नवरात्रों के अवसर पर यहाँ विशेष कार्यक्रम का आयोजन होता है। यहाँ प्रतिदिन संध्या कीर्तन का आयोजन होता है जिसमें हज़ारो की संख्या में लोग शामिल होते है। 

स्थान – माखर्म रोड, टोरंटो

6: शिव विष्णु मंदिर-Shiv Vishnu Temple, Toronto

शिव विष्णु मंदिर भगवान् शिव और भगवान् विष्णु को समर्पित एक खूबसूरत मंदिर है। मंदिर की खूबसूरती और शांत वातावरण श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करता है। मंदिर प्रांगण में प्रतिदिन प्रार्थना सभा और भजन संध्या का आयोजन होता है। शिवरात्री और पूर्णिमा के अवसर पर यहाँ विशेष पूजा व् कार्यक्रम का आयोजन होता है।

स्थान -एडीस्टोन एवेनुए, टोरंटो

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.