ISKCON Guest House In Ahmadabad:अहमदाबाद में इस्कान गेस्ट हाउस किराया, रूम और सुविधा
Piyush Kumar November 7, 2024 0

Table of Contents
ToggleIskcon Dharamshala in Ahmedabad
अहमदाबाद जो कि साबरमती नदी के पास ही स्थित है, जिसे निहारने बड़ी संख्या में देशी तथा विदेशी सैलानी आते हैं। यह शहर जितना खूबसूरत और आकर्षक है, उतने ही खूबसूरत यहां के भव्य मंदिर भी है। विश्व का प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर भी यहीं पर स्थित है। यदि आप भी अहमदाबाद आए हैं तो यहां के इस्कॉन गेस्ट हाउस से संबंधित सारी जानकारी आपको इस पोस्ट में मिल जाएगी।
iskcon ahmedabad guest house
अहमदाबाद के इस्कॉन मंदिर में श्री श्री राधा गोविंद जी का मंदिर बना हुआ है, जो कि 4 एकड़ के विशाल क्षेत्रफल में फैले होने के साथ भारत के सबसे बड़े मंदिरों में से एक है। यहां 12000 वर्ग फुट का एक हाॅल भी है, जिसमें 3000 लोग एक साथ बैठकर कीर्तन कर सकते हैं। यहां देश-दुनिया से आने वाले गेस्ट को ठहरने के लिए 40 कमरों वाला गेस्ट हाउस भी बनाया गया है, जो चार मंजिला इमारत में संचालित किया जाता है। यहां अच्छी तरह से सुसज्जित और स्वच्छ कमरें आपको किफायती दामों में मिल जाते हैं, जहां एसी कमरों का चार्ज ₹2000 और साधारण कमरों का चार्ज 1200 रुपए होता है।
यहां के एक रूम में पांच व्यक्ति ठहर सकते हैं, जहां आपको 24 घंटे रूम सर्विस और ठंड के मौसम के हिसाब से गर्म पानी की सुविधा उपलब्ध हो जाती है। यहां पर आपको अहमदाबाद के दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने के लिए वाहन भी उपलब्ध हो जाते हैं। गेस्ट हाउस में मांसाहार का सेवन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होने के साथ यहां ऐसे व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाता है। यहां के मंदिर परिसर के अंदर आपको गिफ्ट, लेखों तथा पुस्तकों का एक विशेष संग्रह देखने को मिल जाता है। यहां आपको शुद्ध शाकाहारी भोजन के साथ पीने के पानी की सुविधा भी मिल जाती है। गेस्ट हाउस के प्रत्येक फ्लोर पर सुरक्षा की दृष्टि से अग्निशमन यंत्र, सीसीटीवी कैमरे और फर्स्ट एड किट लगे हुए हैं। गेस्ट हाउस के द्वार आगंतुकों के लिए 24 घंटे खुले रहते है, इसलिए आप कभी भी आकर यहां ठहर सकते हैं। एक कम बजट में यह गेस्ट हाउस आपको अच्छी सुविधाओं के साथ रूम उपलब्ध करा देता है।
Room:
| Name | Inclusions | Contribution | |
|---|---|---|---|
| 2 Bed AC Room |
| Rs.2,520.00 |
Iskcon Dharamshala Ahmedabad Address
Iskcon Temple, Sarkhej – Gandhi Nagar Highway, Bodakdev, Ahemdabad, Gujarat, 380015.
(इस्कॉन मंदिर के पास, सरखेज – गांधी नगर हाईवे, बोड़कदेव, अहमदाबाद, गुजरात, 380015)
तो दोस्तों यदि आप भी अहमदाबाद आए हैं, तो यहां के इस्कॉन गेस्ट हाउस में जरूर ठहरिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा कि यह पोस्ट आपको कितनी पसंद आई।
Tags:
iskcon ahmedabad guest house
iskcon temple ahmedabad guest house
iskcon guest house ahmedabad
iskcon temple ahmedabad address
guest house iskcon ahmedabad prices





