Iskcon Guest House In Juhu:जुहू में स्थित इस्कॉन धर्मशाला और किराया
Piyush Kumar November 15, 2024 0

Table of Contents
ToggleIskcon Dharamshala in Mumbai
मुंबई के जुहू क्षेत्र में स्थित इस्कॉन मंदिर को आधिकारिक तौर पर श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर के नाम से जाना जाता है। 4 एकड़ भूमि पर विराजित इस मंदिर में श्री राधा रास बिहारी जी का श्रृंगार बहुत ही अलौकिक होता है। यदि आप भी मुंबई आएं हैं तो यहां के इस्कॉन गेस्ट हाउस से संबंधित सारी जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध हो जाएगी।
Iskcon Guest House in Juhu, Mumbai -
मुंबई के जुहू बीच के ठीक सामने बना इस्कॉन गेस्ट हाउस आपको यहां ठहरने के साथ समुद्री लहरों के आकर्षक नजारें भी प्रस्तुत करता है। यहां के अतिथि गृह में आगंतुकों के ठहरने के लिए 76 आरामदायक और विशाल कमरें बने हैं। गेस्ट हाउस में आपको अच्छी तरह से सुसज्जित सिंगल और डबल एसी कमरों के साथ-साथ प्रत्येक कमरे में टेलीफोन की सुविधा आपको मिल जाती है। यदि आप गर्म पानी का भी इस्तेमाल करना चाहे तो यहां आपको 24 घंटे नलों से गरम पानी भी मिल जाता है। अतिथि गृह में पार्किंग के लिए भी विशाल परिसर बना हुआ है, जहां कहीं भी आप अपने वाहन खड़े कर सकते हैं।
यहां पर आपको बहुउद्देशीय हाॅल भी मिल जाते हैं, जहां पर धार्मिक कार्यक्रमों, शादियों और सम्मेलनों आदि की मेजबानी करने के लिए दिए जाते हैं, जिसकी क्षमता 1500 से 2000 व्यक्तियों की होती है। यहां आने से पहले आप यहां की अच्छी सुविधाओं का लाभ उठाना चाहते हैं, तो कमरे की बुकिंग 60 से 90 दिन पहले करवा लें, इसके लिए आप यहां डायरेक्ट फोन करके या ईमेल करके भी रूम बुक करवा सकते हैं। यहां की गोविंदा रसोई में जो प्रसादम दिया जाता है, वह बहुत ही सावधानीपूर्वक सामग्रियों से तैयार किया जाता है, क्योंकि उसका सर्वप्रथम पहला भोग भगवान श्री कृष्ण को लगाया जाता है। इस रसोईकक्ष में 275 अतिथियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था है, जो सुबह 7:00 बजे से रात 10:30 बजे तक चलती रहती है। यहां लंच और डिनर के लिए टेक अवे की सुविधा भी उपलब्ध हो जाती है।
Rooms:
| Name | Inclusions | Contribution | |
|---|---|---|---|
| 2 Bed AC Room |
| Rs.5,160.00 | |
| 2 Bed Semi Deluxe Room |
| Rs.6,060.00 | |
| 3 Bed Deluxe AC Room |
| Rs.6,560.00 | |
| 3 Bed Super Deluxe AC Room |
| Rs.7,560.00 |
Iskcon Temple Juhu Address-
Iskcon Temple, Hare Krishna Land, Juhu, Mumbai, Maharashtra, 400049.
(इस्कॉन मंदिर के पास, हरि कृष्णा भूमि, जुहू, मुम्बई, महाराष्ट्र, 400049.)
तो दोस्तों यदि आप भी मुंबई घूमने आए हैं तो यहां के इस्कॉन गेस्ट हाउस में जरूर करिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा यह पोस्ट आपको कितनी पसंद आई।
Tags:
iskcon guest house juhu
iskcon temple juhu address
how to reach iskcon temple juhu
parking near iskcon temple juhu
iskcon mumbai juhu guest house booking
iskcon pune guest house charges





