Khandelwal Dharamshala Mathura:मथुरा में स्थित खंडेलवाल धर्मशाला और किराया
Piyush Kumar November 11, 2024 0

Table of Contents
ToggleKhandelwal Dharamshala Mathura
मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के अनगिनत मंदिर बने हुए हैं। मथुरा भगवान श्रीकृष्ण का जन्म स्थान होने के साथ हिन्दू धर्म का पवित्र स्थल भी है। इस नगरी से भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं और सांस्कृतिक परंपराएं जुड़ी हुई है। यहां का चालकुला नृत्य और रासलीला को पूरे देश में पसंद किया जाता हैं, जो भक्तों को रमणीय माहौल से सराबोर कर देते हैं। यदि आप भी मथुरा आएं है तो यहां पर स्थित खंडेलवाल समाज की धर्मशाला की जानकारी इस पोस्ट में उपलब्ध है।
Khandelwal Seva Sadan Trust - Mathura
Address:
Khandelwal Seva Sadan Trust, Near Goverdhan Crossing, Goverdhan Road, Mathura, Uttar Pradesh – 281004
खंडेलवाल सेवा सदन धर्मशाला सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों के लिए एक बेहतर जगह मानी जाती है। इसकी मथुरा रेलवे स्टेशन से दूरी 4 किलोमीटर तथा बस स्टैंड से दूरी 5 किलोमीटर है, जहां से आप ऑटो या फिर कैब से आसानी से धर्मशाला तक पहुंच सकते हैं। खंडेलवाल सेवा सदन आपके लिए आरामदायक, बड़े एवं स्वच्छ कमरें प्रदान करता है। गोवर्धन चौराहा के पास स्थित इस धर्मशाला से श्री कृष्ण जन्मभूमि एकदम नजदीक ही स्थित है, जहां तक आप पैदल ही पहुंच सकते हैं। धर्मशाला तीन सेक्शन में मिलकर बनी हुई है, जिसमें एक सेक्शन में शादी ब्याह के कार्यक्रम, दूसरे सेक्शन में उनके रूम तथा तीसरे सेक्शन में यहां आने वाले आगंतुकों के लिए कक्षा उपलब्ध कराए जाते हैं। चार मंजिला में बनी इस धर्मशाला में 23 रूम होने के साथ, यहां का हॉल पूर्ण रूप से वातानुकूलित मिल जाता है, जिसकी क्षमता 500-700 व्यक्तियों की होती है, जहां हॉल में आप सारे बड़े प्रोग्राम कर सकते हैं।
यहां धर्मशाला में अगर आपको भोजन चाहिए हो तो आप पहले ही धर्मशाला के काउंटर पर संपर्क कर लेवे। यहां के प्रत्येक फ्लोर पर वाॅटर कुलर लगा हुआ है, साथ हीं अतिरिक्त गर्मी को निकालने के लिए यहां पर वेंटिलेशन भी लगे हुए हैं। धर्मशाला के बाहर की लाइटिंग आपको अद्भुत नजार पेश कराती है। यहां पर आपको एक्स्ट्रा ब्लंकेट की सुविधाएं भी मिल जाती है। मथुरा के अधिकांश मंदिर इस धर्मशाला से बेहद ही पास पड़ते हैं, जहां आप आसानी से दर्शन कर सकते हैं।
Room:
| Name | Inclusions | Contribution | |
|---|---|---|---|
| 2 Bed AC Room |
| Rs.999.00 |
Special Note:
- Extra Person (Child age above 5 years) chargeable per person: Rs. 200
- Food Facility Available With Chargeable
- If food is required, then ask in advance at the office
तो दोस्तों यदि आप श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आए हैं, तो यहां पर स्थित खंडेलवाल धर्मशाला पर जरूर ठहरिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा कि यह पोस्ट आपको कैसी लगी





