Donate us
September , 2024

Maihar Devi Temple- मैहर देवी का मंदिर|

0
Maihar Devi Temple- मैहर देवी का मंदिर|
Share the blog

Maihar Devi Temple- मैहर देवी का मंदिर

 Maihar devi ka mandir जिससे सबकी अलग अलग मान्यताएँ जुड़ी हुई हैं, यह मंदिर शारदा देवी माँ का मंदिर है जिन्हें सरस्वती माता भी कहा जाता है जो ज्ञान की देवी हैं और अपने ज्ञान से सबकी मदद करती हैं। मैहर देवी शारदा 108 शक्ति पीठों में से एक हैं, मैहर का नाम के पीछे का तथ्य बताया जाता है कि शिवजी अपनी मृत पत्नी सती को लेकर जा रहे थे तभी सती माँ का हार यहाँ गिर गया और इस जगह का नाम मैहर पड़ गया क्योंकि मै मतलब माई और हर मतलब हार अगर पुरा मतलब निकाले तो माँ का हार होता है। और इस मंदिर को मैहर मंदिर कहा जाता है। 

मैहर देवी मंदिर की कहानी (Maihar Devi Temple Story)

मैहर देवी का मंदिर को शारदा माई के मंदिर से भी जानते हैं क्योंकि यह भी कहा जाता है, आल्हा उदल दो योद्धा भाई थे और एक युद्ध के समय वे चलते चलते दूर जंगल में चले गये जहाँ उन्हें माँ शारदा के दर्शन प्राप्त हुए, और उन्होंने 12 साल तक माता की उपासना और सेवा की और वे देवी को शारदा माई कह कर बुलाते थे इसलिए शारदा माई का मंदिर नाम से भी प्रसिद्ध है। मान्यता है कि आल्हा उदल मैहर देवी का संपूर्ण श्रृंगार करते हैं और सबसे पहले अदृश् पूजा करते हैं यहीं कारण है कि रात को मंदिर के दरवाज़े बंद कर दिये जाते हैं। 

 

रात को मंदिर में कोई नही रुक सकता है अगर वह मंदिर में रात ठहर जाता है तो उसकी मृत्यु हो जाती है क्योंकि रात को आल्हा उदल मंदिर में पूजा अर्चना करने आते हैं। 

मैहर देवी कहा स्थित है (Location of maihar mandir)

मध्य प्रदेश की सतना तहसील मैहर नामक छोटे से गाँव में माँ शारदा का मंदिर है। मैहर शारदा माता के मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यह शारदा माता का मंदिर मैहर में त्रिकुट के पहाडों और तमसा नदी के किनारे पर स्थित है। यह तीर्थ स्थलों में से एक तीर्थ स्थल है जहाँ साल भर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। 

मैहर देवी फ़ोन नंबर (Contact of devi mandir)

पता : माँ शारदा मंदिर, बंशीपुर रोड़,मैहर, सतना,मध्य प्रदेश, भारत

पिनकोड : 485771

E-mail id : maashardalive@yahoo.com

मैहर मंदिर तक कैसे पहुँचे (How to reach maihal devi mandir)

By Air : मैहर मंदिर पहुँचने के लिए करीबी एरपोर्ट खजुराहो, प्रागराज और जबलपुर एरपोर्ट हैं, यहाँ से टैक्सी या पब्लिक ट्रांसपोर्ट से आसानी से जाया जा सकता है। जबलपुर से मैहर की दुरी लगभग 120 km, खजुराहो से 150 km और प्रागराज से 200 km है। 

By train : वैसे तो मैहर पर कोई ट्रेन नहीं रुकती है, मगर नव रात्रि के समय पर वहाँ से जाने वाली ट्रेन रुक जाती है और मैहर से करीबी रेलवे स्टेशन सतना जो कि 36km और कटनी 50km दूरी पर हैं। यहाँ से फिर बस, टैक्सी से आसानी से मैहर आया जा सकता है। 

By road : मैहर पहुँचने को दूसरे शहरों से नेशनल हाईवय 7 जोड़ता है और यहाँ जाने के लिए कोई भी पब्लिक ट्रांसपोर्ट आसानी से मिल जाता है। 

मैहर देवी मंदिर खुलने का समय (Maihar devi Mandir Timing)

मैहर देवी मंदिर सुबह 5 बजे खुल जाता है और शाम को 9 बजे बंद हो जाता है। 9 बजे के बाद मंदिर में जाने की अनुमति नहीं दी जाती है  

मैहर देवी मंदिर के आरती का समय (Aarti Timing of Maihar Devi Mandir)

मैहर देवी की आरती दिन में तीन समय होती है। 

सुबह में – 5:30 बजे तक

दोपहर आरती – 1 बजे 

संध्या मेंशाम 7 बजे

मैहर देवी मंदिर रोपवे से जाने के लिए ऑनलाइन बुकिंग ( Maihar devi Ropeway online booking )

मैहर देवी तक पहुँचने के लिए Ropeway की सुविधा उपलब्ध है, इसके लिए मासिक पास भी बनवा सकते है यह 4 लोगों के बैठने का कैबिन होता है, कैबिन बुकिंग online और offline सुविधा उपलब्ध है, जोकि शारदा माँ मंदिर समिति की वेबसाइट से या फोन से करवा सकते हैं, Disable और 3 साल तक के बच्चों का कोई टिकट नहीं लगता है, और 3-10 साल तक के बच्चों का 74 रुपए लगता है जबकि दस साल से ऊपर के लिए 116 रुपए दोनों तरफ का टिकट होता है। 

जबकि मंदिर तक जाने का टिकट भी उपलब्ध है जोकि इससे कम होता है। Ropeway की सुविधा सुबह 6:30 से शाम को 7:30 बजे तक की रहती है मगर यह सूरज के निकलने और डूबने पर भी निर्भर करता है। 

मैहर देवी में कितनी सीढ़ी है (Maihar devi temple steps)

मैहर देवी मंदिर अपने सीढ़ियों के लिए भी प्रसिद्ध है, मैहर देवी के मंदिर तक पहुँचने लिए 1064 सीढ़िया चल कर जाना पड़ता है। 

सीढ़ियों से यात्रा को 4 चरण में बाट दिया है। 

पहले चरण में नीचे से 485 सीढ़ियों को चड़ना पड़ता है। 

दूसरे चरण में 232 सीढ़ियो को चढ़नी पड़ता है जिसके बाद आराम, और खाने पीने की भी व्यवस्था की गयी है। 

तीसरे चरण में 152 सीढियाँ चढ़नी रहती हैं। 

और चौथे चरण में 196 खड़ी सीढियाँ चढ़नी पड़ती हैं जिसके बाद आपको थकान भी महसूस होती है। 

मैहर देवी मंदिर की धरातल से दुरी (Maihar Devi Mandir Distance from Ground)

मैहर देवी का मंदिर सतना के त्रिकुट पहाड़ पर स्थित है जो कि ज़मीन की सतह से 600 ft की ऊचाई पर पर है। 

मैहर देवी का लाइव दर्शन भी कर सकते है (Maihar devi mandir LIVE darshan)

मैहर मंदिर की कार्य समिति ने LIVE दर्शन भी व्यवस्था करी हुई है, इसके लिए आप https://maashardalive.com/ वेबसाइट पर जाकर मंदिर और LIVE आरती का आनंद अपने घर बैठे ले सकते हैं और यह Facebook Page से आपको सीधे जोड़ देता है  

टिकट की लम्बी लाइनों से बचने के लिए आप मैहर मंदिर की site पर से Ropeway, हवन, मुंडन, कथा, वैन की टिकट बुक करा सकते हैं

मैहर देवी के आसपास घूमने लायक अन्य जगह (Tourist place near maihar devi mandir)

मैहर में मैहर मंदिर के अलावा और भी घूमने की जगहें हैं जो बहुत ही सुंदर और मोहनीय हैं। 

 

आल्हा उदल अखाड़ा : कहा जाता है कि आल्हा उदल इस अखाड़े में कुश्ती करा करते थे और युद्ध के लिए अभ्यास भी करते थे, और इसी से लगा हुआ एक तलाब भी है, ऐसी मान्यता है कि इसी तलाब में स्नान कर के आल्हा उदल माँ के दर्शन को जाते हैं। अब यह पूरी जगह मंदिर में परिवर्तित हो गयी है। 

 

पन्नी खोह जलप्रवाह : पन्नी खोह बहुत ही सुंदर प्राकृतिक झरना है जो कि मैहर से सिर्फ 2 km की दूरी पर है। 

 

बड़ा अखाड़ा मंदिर मैहर : यह एक शिव मंदिर है जो कि बहुत विशाल है और उसके शिखर पर शिव की मूर्ति स्थापित है और इसके गर्भ में 108 शिवलिंग विराजमान हैं। 

 

ईच्छा पूर्ति मंदिर मैहर : देवी दुर्गा माता का एक और भव्य मंदिर मैहर में हैं इसको लेकर ऐसी मान्यता है कि यहाँ जो इच्छा हो पूरी होती है, इस मंदिर में नक्काशी का बेजोड़ नमुना देखने को मिलता है। इसके अलावा और भी मंदिर हैं जिनके दर्शन किये जा सकते हैं जैसे की गोल मैथ मंदिर, नीलकंठ मंदिर और बड़ी खैरमाई मंदिर उल्लेखनीय हैं। 

Conclusion

आज के इस ब्लॉग के जरिए आपने maihar devi mandir | Maihar devi Mandir से सम्बंधित सभी जानकारी जैसे Location of maihar mandir, maihar devi story, how to reach maihar devi, maihar devi kahan hai आदि के बारे में जाना। साथ ही आपने maihar devi mandir live darshan, मैहर देवी में कितनी सीडी है? का भी जाना हम उम्मीद करते है, कि आपको सभी जानकारी मिल चुकी होगी। अगर आपको ब्लॉग पसंद आया तो अपने दोस्तो में जरूर शेयर करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.