Top Quotes of Ram Manohar Lohia in Hindi-राम मनोहर लोहिया के अनमोल विचार
Piyush Kumar September 28, 2022 0

भारत की राजनीति में अपना मुख्य स्थान रखने वाले प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और देशभक्त राम मनोहर लोहिया समाजवादी विचारधारा के समर्थक थे, भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने जो योगदान दिया वह सम्मान करने योग्य है. अपने भाषण और लेखन के माध्यम से उन्होंने हमेशा यह प्रयास किया कि जातिवाद और भेदभाव दूर हो सके तथा हिंदी भाषा को प्राथमिकता मिले.
आज के इस ब्लॉग में हमने मनोहर लोहिया के लिखे गये “Top Quotes of Ram Manohar Lohia” के बारे में बताया है .
Top Quotes of Ram Manohar Lohia
1.”आप चाहते हैं कि इस देश में प्रथम श्रेणी के लोकतंत्र का निर्माण हो तो सबसे पहले छोटे समूहों को शक्ति देनी होगी।”
2.”मेरा यह मानना है कि हिंदुस्तान के लोगों को अपने अंग्रेजी ज्ञान पर शर्म करना छोड़ देना चाहिए, अंग्रेजी भाषा उनके लिए है जो शरीर से हिंदुस्तानी लेकिन आत्मा से अंग्रेज रहे हैं।”
3.”प्रधानमंत्री देश में सबसे अधिक शक्तिशाली और सर्वश्रेष्ठ होता है,उसका काम रोना धोना नहीं बल्कि आवाम का हौसला बढ़ाना है।”
4.”देश में राजनीति का मुख्य आधार जाति और धर्म को बनाया जा रहा है, यह भविष्य में खून खराबे का रूप ले लेगा।”
- जैसे रोटी को दोनों ओर सेंकने से ही वह स्वादिष्ट बनती है उसी तरह सरकार को भी बदलते रहना चाहिए, ताकि राजनीति की स्वादिष्टता बनी रहे।”
6.”उच्च जाति और निम्न जाति में रोटी और बेटी का संबंध होना चाहिए तभी जाति पाति का भेदभाव मिट सकेगा।”
7.”समाजवाद एक ऐसा हथियार है, जो समृद्धि का बंटवारा करती हैं, दरिद्रता का नहीं।”
8.”जो व्यक्ति त्याग का मूल्य समझ जाये ,उनके जीवन में सदैव संतोष और शांति बनी रहती है।”
9.”जिंदा मुल्क 5 साल तक सरकार बदलने का इंतजार नहीं करती हैं, सरकार की गलत नीतियों का तुरंत विरोध करती है।”
10.”जब जनता को लगेगी भूख और जुल्म बढ़ गया है, तो वह चुनाव से पहले भी सरकार बदलने का दम रखती है।”
11.”अंग्रेजों ने हम पर राज किया, इसकी दो वजहें हैं एक उनके बंदूक की गोली और उनकी बोली।”
12.”भारत में अगर सड़कों ने चुप्पी साध रखी है तो संसद का आवारा होना तय है।”
13.”भारत में राजगद्दी पर कौन बैठेगा, इसका निर्णय तीन चीजों ऊंची जाति धन और ज्ञान होता है।”
14.” सिर्फ आर्थिक स्तर पर ही नहीं बल्कि सामाजिक स्तर पर भी हमारे देश में असामानताए है।”
- “भारत में महिलाओं को आदर्श के रूप में द्रौपदी को पूजना चाहिए , सीता – सावित्री को नहीं।”
माननीय राम मनोहर लोहिया के इन विचारों को पढ़कर आप क्या कहना चाहेंगे, क्या आपको इनकी कही गई बाते प्रेरित करती है,आपको हमारा ब्लॉग “Top Quotes of Ram Manohar Lohia” कैसा लगा ,हमें कमेंट बॉक्स में जरुर बताये.








