Donate us
March 27, 2026

Vaishno Devi Walking Distance-वैष्णो देवी में कितनी दुरी पैदल चलना पड़ता है

0
Vaishno Devi Walking Distance-वैष्णो देवी में कितनी दुरी पैदल चलना पड़ता है

माता वैष्णो देवी मंदिर भारत में प्रचलित प्रमुख शक्तिपीठों में से एक है। माता वैष्णो देवी सदियों से त्रिकुटा पर्वत पर तीन पिंडियों अर्थात महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के सूक्ष्म रूप में विद्यमान हैं। माता वैष्णो देवी के लिए आस्था रखने वाले भक्त जीवन में एक बार माता वैष्णो देवी की यात्रा के लिए मन्नत मांगते हैं और कहा जाता है कि सच्ची भक्ति के साथ जो माता के लिए अपनी आस्था को प्रकट करता है तो माता उसे जरूर अपने दरबार में बुलाती है। माता वैष्णो देवी के दरबार से आजतक कोई भी श्रद्धालु खाली हाथ नहीं होता है। ‌ हालांकि माता वैष्णो देवी के मंदिर तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर की चढ़ाई पैदल ही पूरी करनी पड़ती है।

Vaishno Devi Walking Distance From Katra- कटरा से वैष्णो देवी की पैदल दुरी

वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा करने वाले सभी भक्तों को कटरा से मुख्य भवन तक के लिए पैदल ही यात्रा को पूर्ण करना पड़ता है क्योंकि माता वैष्णो देवी त्रिकुटा पर्वत पर विराजमान है। कटरा से वैष्णो देवी मंदिर तक सभी भक्तों को 4 घंटे 14 मिनट का पैदल सफर तय करना पड़ता है। इस सफर में यात्रियों के लिए कई सुख सुविधाएं जैसे खचर, घोड़े आदि उपलब्ध होते है।

Katra To Vaishno Devi Temple Distance in Km- कटरा से वैष्णो देवी की दुरी किलोमीटर में

कटरा से वैष्णो देवी मंदिर का सफर किलोमीटर में तय किया जाए तो करीब 15 किलोमीटर तक का सफर सभी भक्तों को पूरा करना होता है। ‌

Distance Between Vaishno Devi to Bhairon Temple- वैष्णो देवी से भैरों मंदिर की दुरी

वैष्णो देवी मंदिर से भैरव मंदिर कटरा के लिए सभी भक्तों को पैदल 2 किलोमीटर की दूरी को तय करना होता है। माता वैष्णो देवी मंदिर से सबसे निकट भैरवनाथ मंदिर ही है और ऐसा माना जाता है कि यदि आप वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं तो भैरवनाथ मंदिर के दर्शन किए बिना आपकी यात्रा पूर्ण नहीं हो सकती है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *