Donate us
May 13, 2026

Barsana Me Ghumne Ki Jagah:बरसाना में घूमने के अद्भुत स्थान

0
बरसाना में घूमने के प्रमुख जगह – Top Visiting Places in Barsana

Barsana उत्तर प्रदेश के Mathura जिले में स्थित एक पवित्र और प्रसिद्ध नगर है। प्राचीन समय में इसेवृषभानुपुरके नाम से जाना जाता था।

मान्यता है कि यह स्थान Radha रानी की जन्मभूमि है। उनके पिता Vrishabhanu के नाम पर ही इस नगर का नाम वृषभानुपुर पड़ा, जो समय के साथ बदलकर बरसाना हो गया।

बरसाना हिंदू धर्म में अत्यंत महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है, जहाँ हर वर्ष हजारों श्रद्धालु दर्शन और पूजा के लिए आते हैं। विशेष रूप से होली के समय यहाँ कीलठमार होलीविश्वभर में प्रसिद्ध है।

इस लेख में हम आपको बरसाना में घूमने की प्रमुख जगहों के बारे में जानकारी देंगे।

Barsana Famous Place:बरसाना में घूमने लायक स्थान

1- श्री जी मंदिर (Shree ji mandir)

श्री जी मंदिर, जिसे राधा रानी मंदिर भी कहा जाता है, राधा रानी को समर्पित एक प्रमुख धार्मिक स्थल है। यह मंदिर बरसाना के भानुगढ़ पहाड़ी क्षेत्र में स्थित है। मंदिर तक पहुँचने के लिए लगभग 200 सीढ़ियाँ चढ़नी होती हैं, जहाँ से आसपास का सुंदर दृश्य भी देखने को मिलता है।

2- राधा कुशल बिहारी मंदिर ( Radha Kushal Bihari Temple )

राधा कुशल बिहारी मंदिर अपनी किले जैसी भव्य संरचना के लिए जाना जाता है। इसका निर्माण जयपुर के महाराजा माधो सिंह राव द्वारा कराया गया था, जो इसे ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से विशेष बनाता है।

3- मान मंदिर ( Maan Mandir)

मान मंदिर वह पवित्र स्थान माना जाता है जहाँ भगवान श्री कृष्ण, राधा रानी के रुष्ट होने पर उन्हें मनाने आते थे। यह स्थल प्रेम और लीला से जुड़ी विशेष धार्मिक मान्यता रखता है।

4- दान बिहारी मंदिर (Daan Bihari Temple )

दान बिहारी मंदिर लगभग 800 वर्ष पुराना माना जाता है और अपनी प्राचीनता के लिए प्रसिद्ध है। मान्यता है कि यह मंदिर उस स्थान पर स्थित है, जहाँ भगवान श्री कृष्ण ने अपने भक्त की आवश्यकता पूरी करने के लिए राधा रानी के भार के बराबर धन प्रदान किया था।

5- श्री राधा दामोदर मंदिर ( Shree Radha Damodar Temple )

श्री राधा दामोदर मंदिर, श्री श्री राधा दामोदर जी को समर्पित एक प्राचीन और पूजनीय मंदिर है। इसका निर्माण लगभग 1542 ईस्वी में श्रील जीवा गोस्वामी जी द्वारा कराया गया था, जो इसे ऐतिहासिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाता है।

6- कीर्ति मंदिर ( Kirti Temple)

कीर्ति मंदिर राधा रानी की माता, कीर्ति माया को समर्पित एक विशेष धार्मिक स्थल है। यह विश्व का एक अनोखा मंदिर माना जाता है, जहाँ राधा रानी की प्रतिमा अपनी माता की गोद में विराजमान रूप में स्थापित है, जो इसकी खास पहचान है।

7- रंगीली महल ( Rangili Mehal)

रंगीली महल का निर्माण जगद्गुरु कृपालु जी महाराज द्वारा कराया गया था। इसकी वास्तुकला बेहद आकर्षक और सुंदर है। यहाँ भगवान श्री कृष्ण की रास लीला का जीवंत और चित्रों के माध्यम से विस्तृत वर्णन देखने को मिलता है, जो श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करता है।

8- मोर कुटीर मंदिर (Mor Kutir Temple)

मोर कुटीर मंदिर बरसाना के प्राचीन मंदिरों में से एक है, जो अपनी खास पहचान के लिए जाना जाता है। यह मंदिर लाल ईंटों से निर्मित है और यहाँ भगवान श्री कृष्ण की मोर रूप में नृत्य करती हुई प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान श्री कृष्ण और मोर के बीच नृत्य प्रतियोगिता हुई थी, जिससे इस मंदिर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ जाता है।

9- संकरी खोर बरसाना (Sankari khor Barsana )

संकरी खोर, ब्रह्मगिरि पर्वत और विलास पर्वत के बीच स्थित एक संकीर्ण मार्ग है। यह स्थान धार्मिक कथाओं से जुड़ा हुआ है। मान्यता है कि यहीं भगवान श्री कृष्ण गोपियों की मटकी फोड़कर माखन चुराया करते थे, जिससे यह स्थान भक्तों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

10- गहवर वन (Gehvar Van)

गहवर वन वह पवित्र स्थल माना जाता है जहाँ राधा रानी गोपियों के साथ समय बिताने आया करती थीं। यह स्थान अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। बरसाना आने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक अवश्य घूमने योग्य जगह है, जहाँ का सुकून भरा माहौल मन को गहराई से स्पर्श करता है।

बरसाना का प्रसिद्ध खाना

बरसाना में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन मिलते हैं, लेकिन यहाँ की लस्सी सबसे अधिक प्रसिद्ध है। गाढ़ी, मलाईदार और ताज़गी से भरपूर यह लस्सी स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं दोनों की पसंदीदा होती है। बरसाना आने पर इसका स्वाद जरूर लेना चाहिए।

बरसाना घूमने का उत्तम समय

बरसाना की यात्रा आप वर्ष भर में कभी भी कर सकते हैं। हालांकि, विशेष अवसरों पर यहाँ का माहौल और भी आकर्षक हो जाता है। कृष्ण जन्माष्टमी, राधा अष्टमी और खासकर होली के समय यहाँ बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं।

बरसाना की होली, जिसे लठमार होली के रूप में जाना जाता है, पूरे देश में प्रसिद्ध है। इस दौरान यहाँ का उत्सव, रंगों और परंपराओं से भरपूर माहौल यात्रा को और भी यादगार बना देता है।

कैसे पहुंचे बरसाना

फ्लाइट द्वारा –फ्लाइट द्वारा आप आगरा रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से बरसाना पहुंच सकते है। आगरा एयरपोर्ट से बरसाना की दूरी 106 किलोमीटर।

ट्रैन द्वारा – आप ट्रैन द्वारा मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से बरसाना पहुंच सकते है। मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन से बरसाना की दूरी 50 किलोमीटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *