Donate us

Anath Ashram in Gujarat- गुजरात में स्थित अनाथालय की जानकारी

0
Anath Ashram in Gujarat- गुजरात में स्थित अनाथालय की जानकारी
Share the blog

Orphanage in Gujarat- गुजरात में स्थित अनाथालय

भारत का एक प्रमुख राज्य गुजरात अपनी कला और संस्कृति के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यहां पर सोमनाथ, कच्छ का रण, द्वारिका नगरी, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी आदि प्रमुख पर्यटन स्थल है। गुजरात में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि गुजरात में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anathalaya in Gujarat-

1) Hindu Anathashram, Nadiad - हिन्दू अनाथाश्रम

गुजरात के नादियाड में 1940 में बना यह अनाथाश्रम बेघर हो चुके बच्चों और बड़ों के लिए रहने का एक स्थान है। यहां पर आप दान देना चाहें, तो अपनी स्वेच्छा से जितना मर्जी हो उतना कर सकते हैं। यह स्थान पूर्ण रूप से स्वच्छ होने के साथ-साथ यहां की व्यवस्था भी बहुत बेहतर मिलती है। यहां के स्टाॅफ का व्यवहार बेहतरीन होने के साथ यहां रह रहे बच्चे ही बाहर से आने वाले मेहमानों से बहुत अच्छे तरीके से बाते करते हैं।

आश्रम का पता – Subhash Nagar, Nadiad, Gujarat 387002.

2) Shree Virbaima Vatsalyadham Anath Ashram - श्री विरभिमा वात्सल्यधाम अनाथ आश्रम

राजकोट में स्थित यह अनाथाश्रम बच्चों को उनकी मातृत्व का अहसास कराने वाला होता है। यह नन्हे नन्हे बच्चों के लिए बनाया गया अनाथाश्रम है, जिसकी देखभाल का जिम्मा यहां कार्य करने वाली महिलाओं के हाथों में होता है।

आश्रम का पता – Ratanpar, Gujarat 360003

3) Shri Kasturba Vikas Gruh Anath Ashram - श्री कास्तुरबा विकास गृह अनाथ आश्रम

यह अनाथाश्रम बच्चों, महिलाओं और बालिकाओं के रहने के लिए बनाया गया है। यहां पर सभी के ठहरने की व्यवस्था अलग-अलग है। समय-समय पर यहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है। यह आश्रम यहां रहने वाले अनाथ लोगों को कभी उन्हें अनाथ महसूस ना कराने की दिशा में कार्य करता है। आश्रम के अंदर मिलने वाला भोजन गुणवत्ता वाला और पेयजल भी शुद्ध होता है। बच्चों के इलाज के लिए समय-समर पर चिकित्सा कैंप का भी आयोजन आश्रम की ओर से किया जाता है। आश्रम की देखभाल करने वाले लोग अच्छे होने के साथ बच्चे-बडो की पूरी तरह से मदद करते हैं। अगर आप यहां कोई प्रोग्राम इनके साथ सेलीब्रेट करना चाहें, तो यहां के लोग बहुत सपोर्ट करते हैं।

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.