Donate us

Anath Ashram in Gwalior-ग्वालियर में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Gwalior-ग्वालियर में स्थित अनाथाश्रम की जानकारी
Share the blog

Orphanage in Gwalior-ग्वालियर में स्थित अनाथाश्रम

ग्वालियर का इतिहास बहुत पुराना और समृद्ध है, जो अपने किलों और मंदिरों के लिए जाना जाता है। यहां का तानसेन का मकबरा, ग्वालियर का किला, चिड़ियाघर, सूर्य मंदिर, सिंधिया संग्रहालय, रानी लक्ष्मीबाई समाधी आदि यहां का मुख्य पर्यटन स्थल है। ग्वालियर में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है‌। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि ग्वालियर में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anathalaya in Gwalior-

1) Sharda Balgram Ramakrishna Mission Ashram, Gwalior - शारदा बाल ग्राम रामकृष्ण मिशन आश्रम

यह आश्रम रामकृष्ण परमहंस, शारदा देवी और स्वामी विवेकानंद के प्रेरणा से खोला गया है। यह आश्रम बच्चों को सिखाने और पर्यावरण से उन्हें रूबरू कराने के लिए एक बहुत ही अच्छी जगह है। यहां का कैंपस बहुत ही बड़ा होने के साथ इको फ्रेंडली भी है, साथ ही बच्चों के रहने और उनके खाने का उचित प्रबंधन आश्रम की ओर से उपलब्ध कराया जाता है। यहां पर छोटे अनाथ बच्चों को लाकर उनकी देखभाल करते हुए उन्हें बेहतर नागरिक बनाने का कार्य आश्रम के द्वारा किया जाता है।

आश्रम का पता – Sharada Balgram, Chicago Bhawan, Sachin Tendulkar Rd, Gwalior, Madhya Pradesh, 475001.

2) Madhav Bal Niketan Ashram , Gwalior - माधव बाल निकेतन आश्रम

यह आश्रम बालश्रमिको के लिए चलाया जाता है। होटलों में कार्य करने वाले बच्चों, मजदूरी करने वाले बच्चों को पढ़ने की उम्र में जब उनसे मजदूरी कराई जाती है, तो इससे उनके दिमाग पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। उनकी बेहतर शिक्षा और भारत का बेहतर नागरिक बनाने का कार्य यह आश्रम करता है। राष्ट्रीय बाल श्रमिक मिशन द्वारा संचालित यह आश्रम शासकीय स्वीकृति से चालाया जाता है, जिसके सारा व्यय शासन वहन करता है।

आश्रम का पता – Laxmi Ganj Rd & AB Rd, Saat Bhai Ki Goth, Gwalior, Madhya Pradesh, 474001.

3) Muskan Dreams, Gwalior - मुस्कान ड्रीम्स

यह एक नॉन प्रॉफिटेबल संस्था होने के साथ बच्चों को उनकी शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाती है।‌ आश्रम का संचालन करने वाले लोग बहुत अच्छे होने के साथ बच्चों की पूरी तरह से मदद करने हेतु भी तत्पर रहते हैं। संस्था का ध्येय वाक्य यही है कि प्रत्येक बच्चे और प्रत्येक अनाथ के चेहरे पर मुस्कान हो। संस्था द्वारा कभी-कभी शासकीय विद्यालयों में भी शिक्षा के महत्व हेतु कैम्प लगाया जाता है।

आश्रम का पता – City Center Extension, Orange Woods, D 505, Sirol Main Rd, next to Elixir MK City, Gwalior, Madhya Pradesh 474001

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

इस पोस्ट में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे- anath ashram in Gwalior, gwalior anath ashram, ashram in Gwalior, anathalaya in Gwalior, Orphanage at Gwalior , Gwalior Orphanages, igwalior ka anath ashram. उम्मीद है ये पोस्ट आपके काम आएगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.