Dharamshala In Ambaji: अंबाजी में स्थित धर्मशालाओ की संपूर्ण जानकारी
Piyush Kumar October 9, 2024 0Table of Contents
ToggleDharamshala near Ambaji Temple
गुजरात के बनासकांठा जिले के दंता तालुका में स्थित अंबाजी, शक्ति के 51 शक्तिपीठों में से एक है, मान्यता है, कि इस जगह पर सती का हृदय गिरा था, तो खुद माता पार्वती यहाँ निवास करती हैं। माता का मंदिर अरावली पर्वत के, गब्बर पहाड़ी की चोटी पर बना हुआ है, हालांकि यहाँ कोई मूर्ति नही है, बल्कि यहाँ श्री वीसा यंत्र की पूजा होती है, और उसे भी आप सीधी नजर से नही देख सकते, सोने के बने हुए इस शक्तिपीठ के दर्शन करने लाखों श्रद्धालु हर साल गुजरात आते हैं। अगर आप अंबाजी के दर्शन करने जा रहे हैं, तो जरूरी है, कि आपको उस जगह के बारे में पहले से सब कुछ पता हो, तो आज के आर्टिकल में आपको बतायेंगे, अंबाजी के पास की कुछ चुनिंदा Dharamshala at Ambaji के बारे में जिससे आपको ठहरने के लिए सही स्थान सेलेक्ट करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
Dharamshala in Amba ji Gujarat
1- शक्ति पथिकाश्रम
इस धर्मशाला में आपको एसी और गैर एसी वाले कमरे आपकी सुविधा के हिसाब से मिल जायेंगे, आप 2-3-5 बेड वाले रूम्स चुन सकते हैं, इसके अलावा प्रत्येक कमरे में शौचालय और गरम पानी की सुविधा मिलेगी। धर्मशाला में आपको शाकाहारी भोजनालय, पार्किंग, ताजा पानी, और CCTV की भी सुविधा मिलेगी। इसी के साथ बच्चों के खेलने के लिए बड़े पार्क की भी व्यवस्था है।
पता – शक्ति पथिकाश्रम, कुंभारिया रोड, अंबाजी, गुजरात
Rooms:
Name | Inclusions | Contribution | |
---|---|---|---|
2 Bed Non AC Room |
| Rs.680.00 | |
2 Bed AC Room |
| Rs.900.00 | |
3 Bed Non AC Room |
| Rs.1,010.00 | |
3 Bed Non AC Room (Near Gate) |
| Rs.800.00 | |
3 Bed AC Room |
| Rs.1,300.00 | |
4 Bed Non AC Room (Cottage) |
| Rs.952.00 | |
5 Bed Non AC Room |
| Rs.1,680.00 | |
5 Bed AC Room |
| Rs.1,904.00 | |
7 Bed Non AC Room |
| Rs.2,352.00 | |
7 Bed AC Room |
| Rs.2,700.00 | |
10 Bed Non AC Room |
| Rs.2,470.00 |
2- नंदिनी आश्रम
अंबाजी बस स्टैंड से 1 किलोमीटर दूर बने हुए नंदिनी आश्रम में आपको एसी और नॉन एसी रूम मिलेंगे, इनके साथ जुड़े हुए बाथरूम जिनमें हर समय गर्म पानी की सुविधा मिलेगी। धर्मशाला में आपको शाकाहारी भोजनालय, सीसीटीवी, पार्किंग की सुविधा और इसी के साथ फ्री वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। अंबाजी मंदिर के पास की बनी हुई इस धर्मशाला में आपको बड़ा सा उद्यान और खेल का मैदान भी मिलेगा।
पता – नंदिनी आश्रम, कुंभरिया रोड, अंबाजी, गुजरात
Rooms:
Name | Inclusions | Contribution | |
---|---|---|---|
2 Bed AC Room |
| Rs.1,200.00 | |
3 Bed AC Room |
| Rs.1,800.00 | |
6 Bed AC Room |
| Rs.3,600.00 |
3- Parvati Pranam - Ambaji
पार्वती प्रणाम धर्मशाला अंबाजी रोड पर बनी हुई है, यहां पर आपको बड़े-बड़े कमरे और हाल की सुविधा मिलेगी, जो एसी और नॉन एसी दोनो में ही उपलब्ध हैं। इन्हीं के साथ अटैच बाथरूम भी मिलेगा, जिनमें 24 घंटे गरम पानी की सुविधा होगी। और सीसीटीवी के साथ शाकाहारी भोजनालय, ताजा पानी की व्यवस्था और पार्किंग की व्यवस्था भी मिलेगी।
पता – पार्वती प्रणाम, दांता अंबाजी रोड, अंबाजी
Rooms:
Name | Inclusions | Contribution | |
---|---|---|---|
3 Bed AC Room |
| Rs.1,100.00 | |
4 Bed AC Room |
| Rs.1,350.00 | |
6 Bed AC Room |
| Rs.1,850.00 |
4- Prajapati Bhavan, Ambaji
बनासकंता के पास बना हुआ प्रजापति भवन आपको संयुक्त और एकल परिवार के लिए एसी और नॉन एसी रूम उपलब्ध कराता है, यहां पर आपको स्टाफ सर्विस शानदार मिलेगी इसी के साथ हर रूम के साथ अटैच टॉयलेट, गीजर की सुविधा और पार्किंग की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन इस धर्मशाला में आपको खाना पहले से आर्डर करने पर ही उपलब्ध कराया जाएगा।
पता – SH 9, गजानंद सोसाइटी, अंबाजी गुजरात, 385110
Rooms:
Name | Inclusions | Contribution | |
---|---|---|---|
2 Bed Non AC Room |
| Rs.600.00 | |
2 Bed AC Room |
| Rs.1,200.00 | |
Non AC Hall (Non-Attached Let Bath) |
| Rs.6,720.00 |
5- Ambika Niketan Suratwali Dharamshala, Ambaji
परिवारों के लिए उपयुक्त अंबिका निकेतन में आपको उचित दामों पर एसी और नॉन एसी रूम, मिलेंगे, जिनके साथ बाथरूम की सुविधा भी मिलेगी, जिनमें 24×7 गरम पानी मिलेगा। यहाँ आपको भोजन की सुविधा नही दी जाती, लेकिन आप पास के भोजनालय से शाकाहारी भोजन मंगवा सकते हैं। आपको पार्किंग और CCTV की पूरी सुविधा दी जायेगी।
पता – अंबिका निकेतन, सूरत वाली धर्मशाला, अंबाजी गुजरात
Rooms:
Name | Inclusions | Contribution | |
---|---|---|---|
2 Bed Non AC Room (With 3 Mattresses) |
| Rs.1,008.00 | |
2 Bed Non AC Room (With 3 Mattresses)(Season Period) |
| Rs.2,800.00 | |
2 Bed Non AC Room (With 4 Mattresses)(Season Period) |
| Rs.3,360.00 | |
2 Bed AC Room (With 3 Mattresses) |
| Rs.1,624.00 | |
2 Bed AC Room (With 3 Mattresses)(Season Period) |
| Rs.3,860.00 | |
2 Bed AC Room (With 4 Mattresses) (Season Period) |
| Rs.3,920.00 | |
4 Bed Non AC Room (With 4 Mattresses) |
| Rs.1,344.00 | |
4 Bed Non AC Room (With 4 Mattresses )(Season Period) |
| Rs.4,480.00 | |
4 Bed Non AC Room (With 3 Mattresses) (Season Period) |
| Rs.3,920.00 | |
Non AC Hall (Season Period) |
| Rs.4,032.00 | |
15 Person Common Hall (Non-Attached Let Bath) |
| Rs.1,680.00 | |
15 Person Common Hall (Season Period) |
| Rs.5,040.00 |
6- New Modi Bhavan - Ambaji
मोदी भवन अंबाजी में प्रतिष्ठित धर्मशाला है, यहां पर आपको एसी और नॉन एसी रूम की फैसिलिटी मिलेगी, वह भी अटैच बाथरूम के साथ। इसी के साथ बाथरूम में 24×7 गर्म पानी की सुविधा भी मिलेगी। मोदी भवन में आपको शुद्ध शाकाहारी भोजनालय भी उपलब्ध कराया जायेगा, जहाँ आपको गुजराती व्यंजन का स्वाद मिलेगा। इसी के साथ आपको पार्किंग और सीसीटीवी के लिए भी परेशान होने की जरूरत नहीं होगी।
पता – Opp. Bus Station, Ambaji – 385110
Rooms:
Name | Inclusions | Contribution | |
---|---|---|---|
2 Bed AC Room |
| Rs.1,344.00 | |
2 Bed AC Room (Saturday-Sunday) |
| Rs.1,680.00 | |
2 Bed AC Room (Season Period) |
| Rs.1,680.00 | |
4 Bed AC Room |
| Rs.1,904.00 | |
4 Bed AC Room (Saturday-Sunday) |
| Rs.2,240.00 | |
4 Bed AC Room (Season Period) |
| Rs.2,240.00 | |
7 Bed AC Room |
| Rs.2,800.00 | |
7 Bed AC Room (Saturday-Sunday) |
| Rs.3,920.00 | |
7 Bed AC Room (Season Period) |
| Rs.3,360.00 |
7- चरोतर सरदार पटेल धर्मशाला
अंबाजी की इस धर्मशाला में आपको 24×7 की चेक इन और चेक आउट की सुविधा मिलेगी, 2 और 3 बेड वाले एयर कंडीशनर रूम्स के साथ 3 और 4 बेड वाले नॉन एसी रूम भी मिलेंगे, साथ ही हर कमरे के साथ बाथरूम अटैच मिलेगा। पूरी धर्मशाला में CCTV की व्यवस्था है, लेकिन यहाँ आपको खाने की और पार्किंग की सुविधा नही मिलेगी, आप पास के ही होटल से खाना अरेंज कर सकते हैं, हालांकि धर्मशाला में ताजा पीने का पानी उपलब्ध है।
पता – शक्तिधारा सोसाइटी, खेदब्रह्मा, अंबाजी हाईवे, अंबाजी गुजरात – 385110
8- रेवा प्रभु सदन
यहाँ पर आपको साफ सुथरे कमरे उपलब्ध होंगे, अगर आप हाल लेना चाहते हैं, तो 5 बेड का एक हाल भी ले सकते हैं, सुबह 5.45 से 9.00 am तक बाथरूम में गरम पानी भी मिलेगा,इसके अलावा शाकाहारी खाना, कार पार्किंग की सुविधा और स्वच्छ पानी की व्यवस्था भी मिलेगी।
पता – sh – 56, अंबाजी, गुजरात
9- श्री चौधरी विश्रंति गृह
अंबाजी से केवल 600 मीटर की दूरी पर बनी हुई इस धर्मशाला में आपको, एसी और नॉन एसी रूम्स की सुविधा तो मिलेगी ही। इसी के साथ अगर आपको एक्स्ट्रा गद्दी या रजाई की जरूरत होगी तो वह भी यहां उपलब्ध कराई जाएगी, इसी के साथ आपको शाकाहारी खाना, ताजा पानी, पार्किंग की व्यवस्था, और सीसीटीवी की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बाथरूम में हर समय गर्म पानी मिलेगा, और यहाँ का स्टाफ हमेशा आपकी सेवा में हाजिर रहेगा।
पता – चौधरी विश्रंति गृह, नियर ब्रह्माभट्ट पथिकाश्रम, शक्तिधारा सोसाइटी, अंबाजी गुजरात, 385110
10- चामुंडा गृह धर्मशाला
चामुंडा देवी धर्मशाला अंबाजी की एक प्रतिष्ठित धर्मशालाओं में से एक है, बस स्टेशन के पास ही बनी ये धर्मशाला आपको किसी भी तरह की तकलीफ नही होने देगी। यहाँ आपको घर जैसा माहौल, आपकी सुविधा के हिसाब से छोटे बड़े, कम ज्यादा बेड के कमरे, एसी और नॉन एसी, घर के जैसा बना खाना, हर कमरे के साथ बाथरूम, ताजा शुद्ध पानी, हर समय उपलब्ध कराया जायेगा। इसी के साथ आपको पार्किंग की भी कोई समस्या नही होगी।
पता – खोदियार चौक, नियर अंबाजी पुलिस स्टेशन, दंता, बनासकांथा अंबाजी, गुजरात 385110,
तो दोस्तों अगर आप अपने परिवार के साथ, या अकेले या दोस्तों के साथ अंबाजी घूमने या फिर गुजरात का भ्रमण करने का मन बना रहे हैं, तो वहां पर रहने के लिए इन धर्मशालाओं का दौरा जरूर करें, तो आज के आर्टिकल में हमने आपको बताया अंबाजी के पास की कुछ प्रतिष्ठित और टॉप रेटेड धर्मशाला से जुड़ी हुई सारी जानकारियां, आपको आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।।
About Author
Piyush Kumar
We, with our blogs, promotes the traveling lifestyle and helps in guiding people about all the aspects of exploring a new place, shaktipeeth, jyortirlinga, foods, temples, etc.