दिसपुर भारत के पूर्व के सुंदर पहाड़ों के बीच बसे असम राज्य की राजधानी है,साथ ही साथ गुवाहाटी का एक उपनगर भी है। सन् 1973 में दिसपुर को असम की राजधानी बना दिया गया था। राजधानी होने के कारण यह एक सुनियोजित स्थान है। यहाँ की प्राकृतिक सुंदरता और विश्व प्रसिद्ध चाय के बाग लोगो को यहाँ खींच लाते है। दिसपुर में हैं कई पर्यटन स्थल जहाँ लोग घूमने और उनका लुफ्त उठाने आते है। इस पोस्ट में हम आपको दिसपुर में घूमने की अच्छी जगहों के बारे में जानकारी देंगे।
Tourist Places in Dispur:दिसपुर में घूमने के प्रमुख स्थान
1- असम राज्य संग्रहालय
असम राज्य संग्रहालय आपको राज्य के समृद्ध सांस्कृतिक इतिहास की जानकारी देता है। संग्रहालय मे कुछ चीजे तो प्रागैतिहासिक काल की है।
2- नवग्रह मंदिर
नवग्रह मंदिर सौर मंडल का निर्माण करने वाले नौ ग्रहों को समर्पित है। यह एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिंदू मंदिर है, ज्योतिषियों और खगोलविदों के बीच इसका बहुत महत्व है।
3- कामाख्या मंदिर
कामाख्या मंदिर नीलाचल पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। यह मंदिर माँ दुर्गा के कामाख्या देवी के स्वरूप को समर्पित है। इस मंदिर का वर्णन हमारे पुराणो मे भी मिलता है।
4- गुवाहाटी तारामंडल
गुवाहाटी तारामंडल ‘ब्रह्मांड प्रेमियों’ के लिए किसी जन्नत से कम नही है। गुंबद के आकार की ऊपरी स्क्रीन पर प्रक्षेपित विशेष शो तारामंडल के स्टार आकर्षण हैं। यहाँ दिखाये जाने वाले शो हिंदी, अंग्रेजी के साथ-साथ असमिया में भी उपलब्ध हैं।
5- उमानंद मंदिर
उमानंद मंदिर का निर्माण अहोम के राजा गदापानी ने ब्रह्मपुत्र नदी के मयूर द्वीप पर 17वीं शताब्दी मे कराया था। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मयूर द्वीप सुनहरे लंगूरों का घर भी है।
6- वशिष्ठ आश्रम
वशिष्ठ आश्रम संध्या, ललिता और कांता तीन नदियों के संगम पर स्थित एक तीर्थ स्थल है। ऐसा कहा जाता है कि आश्रम महर्षि वशिष्ठ द्वारा स्थापित किया गया था और नदियों के ये नाम उनकी पत्नियों के नाम पर रखे गये थे।
7- जनार्दन मंदिर
जनार्दन मंदिर शुक्लेश्वर पहाड़ी की चोटी पर स्थित एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर अपनी विशिष्ट स्थापत्य शैली के लिए प्रसिद्ध है।इस मंदिर को हिंदू और बौद्ध डिजाइनों के जटिल मिश्रण के साथ बनाया गया है।
8- सुआल्कुचि
सुआल्कुचि रेशम उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ सुनहरे रंग के विशेष रेशमी रेशम जो केवल असम में पाया जाता है।
9- असम राज्य चिड़ियाघर और वनस्पति उद्यान
यह चिड़ियाघर और उद्यान विशाल 432 एकड़ भूमि में स्थित है। चिड़ियाघर के जानवरों में सफेद बाघ, गैंडा, तेंदुआ और हिमालयी काला भालू आदि शामिल हैं।वनस्पति उद्यान मे जड़ी-बूटियों के साथ-साथ झाड़ियों की एक विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।
दिसपुर कैसे पहुंचे (How to Reach Dispur)
How to Reach Dispur by Air: दिसपुर का निकटतम हवाई अड्डा गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो यहाँ से सिर्फ 18 किमी दूर है।
How to Reach Dispur by Train: दिसपुर से निकटतम रेलवे स्टेशन भी गुवाहाटी मे ही स्थित है। जहाँ से आपको दिल्ली और बाकी जगहो की ट्रेने आसानी से मिल जायेगी।
How to Reach Dispur by Road: दिसपुर कई राष्ट्रीय राजमार्गों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। अपने वाहन से यात्रा कर सकते हैं या असम सरकार की राज्य परिवहन बसें, साथ ही निजी बसे नियमित रूप से चलती हैं, जिनकी सहायता से आप अपनी यह यात्रा पूरी कर सकते है।
दिसपुर घूमने जाने का उचित समय
दिसपुर घूमने का सबसे अच्छा समय नवंबर से मार्च तक का होता है, जब मौसम सुहावना होता है। बारिश के महीनो मे दिसपुर की यात्रा करने से बचना चाहिए।
Tags:
#dispur guwahati assam, dispur tourist places, dispur guwahati assam, places to see in dispur, best time to go dispur
We, with our blogs, promotes the traveling lifestyle and helps in guiding people about all the aspects of exploring a new place, shaktipeeth, jyortirlinga, foods, temples, etc.