Donate us
September 16, 2024

Madhuban Ashram in Rishikesh- ऋषिकेश में स्थित अद्भुत मधुवन आश्रम

0
Madhuban Ashram in Rishikesh- ऋषिकेश में स्थित अद्भुत मधुवन आश्रम
Share the blog

Madhuban Ashram Rishikesh- मधुवन आश्रम ऋषिकेश

मधुबन आश्रम ऋषिकेश की गढ़वाल पर्वत माला के बीच बना पारंपरिक गेस्ट हाउस है यहाँ ऋषिकेश की सुंदरता को देखकर ख़ुशी होगी और ठंडी ठंडी हवाएँ आपके कानों में सुबह की आरती के स्वर घोलती है। यहाँ आश्रम के परिसर में ही आपको राम और कृष्ण का मंदिर भी मिल जायेगा, जहाँ उनके के दर्शन प्राप्त कर अपने दिन की शुरुआत कर सकते है। यह आश्रम ISKCON (International Society for Krishna Consciousness) मंदिर भी हैं क्योंकि यह ISKCON के रीति रिवाजों का पालन करता है.

अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं तो जनमाष्टमी सबसे अच्छा समय है क्योंकि इस समय आप यहाँ पर रथयात्रा में भी शामिल हो जायेगें आश्रम से विशाल रथयात्रा निकलती है जिसके दर्शन पुरा शहर करता है। मधुबन आश्रम श्री भक्तियोग महाराज द्वारा संचालित हो रहा है।

Facilities Provided By Madhuban Ashram | मधुबन आश्रम द्वारा प्रदान की जाने वाली सुविधाएं

आप यहाँ आते हैं तो यहाँ ठहरने के लिए AC वाले कमरे हैं जोकि हर ज़रूरी सुविधा से लेस हैं मगर इनमें आपको tv नहीं मिलेगी क्योंकि वह आपको छुट्टियों का आनंद लेने में बाधक होती है। और कमरों की खिड़की बरामदे में से गंगा नदी के मनमोहक दृश्य दिखाते हैं जिनसे चाह कर भी नज़रे नही हटतीं हैं।

और गोविंदजी प्रसादम रेस्टोरेंट का बिना प्याज़ लहसुन का शुद्ध शाकाहारी खाना खुली और प्रदूषण रहित वातावरण में खाने से खाने का मज़ा दोगुना हो जाता है। मधुबन आश्रम reservation, पिक और ड्रॉप, medical की सुविधा भी प्रदान करता है। और आपको यहाँ लौण्ड्री की भी व्यवस्था मिलती है।

Address Of Madhuban Ashram | मधुबन आश्रम का पता

मधुबन आश्रम जा रहे हैं तो कैलाश गेट, मुनि की रेटि, राम झूले के पहले ऋषिकेश का पता नोट कर के जाइये सही सही पहुँच जायेगें और आपको आश्रम में सुविधा या कमरों की जानकारी पता करना हैं तो 09897899971 इस मोबाइल नंबर पर फोन कर के पता कर सकते हैं।

Madhuban Ashram rishikesh contact number-

09897899971

Activites In Madhuban Ashram | मधुबन आश्रम में गतिविधियां

अगर आप घर और काम की रोज़ मर्राह की ज़िन्दगी से ऊब गये हैं तो आपको ऋषिकेश के मधुबन आश्रम में ज़रूर छुट्टियाँ बिताना चाहिए क्योंकि यहाँ आपको सुबह शाम की आरती से तो मन की शान्ति तो मिलेगी ही साथ में योग से मस्तिष्क भी शांत होगा और ट्रैकिंग, जंपिंग, कैंपिंग, राफ्टिंग आपके जीवंर को रोमांच से भर देंगे।

Visiting Places Near Madhuban Ashram | मधुबन आश्रम के पास दर्शनीय स्थल

मधुबन आश्रम जा रहे हैं तो आप उसके पास ही राम झूला, लक्ष्मण झूला, तृवेणी घाट, भारत मंदिर, परमार्थ निकेतन, गीता भवन और स्वर्ग आश्रम का भी दौरा कर सकते हैं।

How To Reach Madhuban Ashram | मधुबन आश्रम कैसे पहुंचे

अगर आप रेल से यात्रा कर रहे हैं तो मुनि की रेती से सबसे करीबी रेलवे स्टेशन मात्र 4 km की दूरी पर है वहाँ से रिक्शा करके आश्रम पहुँच सकते हैं और यहाँ आने के लिए खुद की गाड़ी या टैक्सी भी कर सकते हैं क्योंकि यहाँ के रोड़ अच्छे हैं और पार्किंग की भी आश्रम में जगह है, और अगर आप by air सफर करना चाह रहे हैं तो सबसे करीबी एयरपोर्ट देहरादून का जॉली ग्रांट एयरपोर्ट है जोकि मात्र 20 km दूर है और यहाँ से टैक्सी या ऑटो ले सकते हैं।

इस आर्टिकल में आपको मधुबन आश्रम के बारे में जानकारी देने की पूरी कोशिश करी गयी हैं अन्य किसी जानकारी के लिए आप मधुबन आश्रम की वेबसाइट www.madhubanrishikesh.org की वेबसाइट पर search कर सकते हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.