Donate us
June 27, 2025

Neem Karoli Baba Ashram in Delhi- नीम करौली बाबा आश्रम, दिल्ली

0
दिल्ली शहर का आम जीवन आधुनिकता और प्रदूषण से भरा हुआ है। जीवन मे तनाव का ऐसा स्तर आ जाता है कि हम मानसिक शांति से कोसो दूर निकलकर अवसाद का ग्रास बन जाते है। इस आधुनिक चका-चौध से भरे हुए शहर मे आज भी कुछ ऐसे स्थान है
Share the blog

दिल्ली शहर का आम जीवन आधुनिकता और प्रदूषण से भरा हुआ है। जीवन मे तनाव का ऐसा स्तर आ जाता है कि हम मानसिक शांति से कोसो दूर निकलकर अवसाद का ग्रास बन जाते है। इस आधुनिक चका-चौध से भरे हुए शहर मे आज भी कुछ ऐसे स्थान है जो हमें आध्यताम् की ओर ले जाते है। इन्ही स्थानो में से एक है नीम करौली बाबा आश्रम।

Who is Neem Karoli Baba- नीम करोली बाबा कौन थे

नीम करौली बाबा का आश्रम दिल्ली के प्रमुख आध्यताम् केंद्रो मे से एक है।

नीम करौली बाबा देश के प्रमुख संतो मे से एक थे। ऐसा कहा जाता है कि 17 वर्ष की आयु मे ही उन्हे सर्वस्व का ज्ञान हो ज्ञान हो गया था। उन्होंने अपना पूरा जीवन सामाजिक कार्यो और मानव उत्थान के लिए समर्पित कर दिया था। बाबा श्री हनुमान जी को अपना गुरु मानते थे। और पूरे जीवन काल मे उन्होंने कई मंदिरो और आश्रम की स्थापना की।

बाबा के अनुयायी पूरे विश्व मे है। उनकी लिखी किताबो का अनुसरण विश्व की कई चर्चित हस्तियां आज भी करती है। बाबा से आशीर्वाद और प्रेरणा लेने के लिए फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग भी भारत आ चुके है।

आश्रम की स्थापना

इस आश्रम की स्थापना स्वम बाबा नीम करौली जी के द्वारा अपने महासमाधि से पहले 1973 गर्मियों मे की थी।

संत मद्रासी बाबा ने इसी आश्रम मे अपनी समाधि ली है।

आश्रम की विशेषताए

आश्रम मे सुबह और शाम दोनो समय आरती होती है जिसमें महाराज के अनुयायी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेते है।

आश्रम का पूरा वातावरण प्रकृति के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ पर तरह तरह के पेड़ पौधे है जो दिल्ली की भयंकर गर्मी मे भी आश्रम को शीतल रखते है।

आश्रम के पवित्र प्रांगड़ मे ही भारत का दूसरा सबसे बड़ा माता अन्नपूर्णा मंदिर बना हुआ है।

यह आश्रम अपनी लोक कल्याण की भावना के लिए प्रसिद्ध है। आश्रम की तरफ से 1 अस्पताल और 2 स्कूल का भी निर्माण कराया गया है।

आश्रम की रसोई से प्रतिदिन स्कूल के बच्चो को भोजन भी कराया जाता है।

आश्रम परिसर मे कुछ विदेशी लोगो को रुकने की अनुमति दी गयी है।

आश्रम मे रहने के लिए आपके पास अपना एक परिचय पत्र होना अनिवार्य है।

सन् 2001 ई० मे जनवरी के महीने मे आश्रम मे एक नई बड़ी गौशाला ( डेरी) का  निर्माण भी संपन्न हुआ था।

 दिल्ली मे बना हुआ यह आश्रम नीम करौली बाबा के बारे मे लिखी कई पुस्तको और चित्रों का श्रोत है।

इस मंदिर और आश्रम के कपाट दर्शन के लिए रोज खुले रहते है। परंतु दोपहर के 12 बजे से शाम के 4 बजे तक मंदिर बंद रहता है।

Neem Karoli Baba Ashram Location/ Address - नीम करौली बाबा आश्रम का पता

How to reach neem karoli baba ashram-

नीम करौली बाबा जी का यह आश्रम मंडी रोड, जोनापुर गांव, महरौली, नई दिल्ली 110047 मे स्थित है। जो दिल्ली से लगभग 45 मिनट की दूरी पर स्थित है।

Neem Karoli Baba Ashram Contact Number- आश्रम से संपर्क

https://maharajji.love/delhi-ashram/ यह वेब साइट दिल्ली आश्रम के बारे मे आपको संपूर्ण जानकारी प्रदान करती है।  6801702 पर फोन करके भी आप आश्रम का विवरण जान सकते है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *