Donate us
September 19, 2024

Prem Nagar Ashram in Haridwar- प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार

0
Prem Nagar Ashram in Haridwar- प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार
Share the blog

Haridwar Prem Nagar Ashram

आज का हमारा आर्टिकल प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार से संबंधित हैं।

हरिद्वार भारत के सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है। हरिद्वार को हिंदुओं का प्रमुख आस्था एवं धार्मिक स्थल माना जाता है। सदियों से करोड़ों हिंदू भक्त हरिद्वार में गंगा नदी, प्राचीन स्थल तथा कई प्राचीन मंदिरों में दर्शन करने के लिए आते हैं। हरिद्वार में कई आश्रम मौजूद है लेकिन हरिद्वार के प्रमुख आश्रम में प्रेम मंदिर आश्रम काफी लोकप्रिय है। ‌

प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार- Shri Prem Nagar Ashram Haridwar

हरिद्वार में सबसे प्रमुख आश्रमों में से एक प्रेम मंदिर आश्रम भक्तों के बीच सबसे ज्यादा प्रचलित है। हरिद्वार में स्थित प्रेम मंदिर आश्रम की स्थापना योगिराज सतगुरुदेव श्री हंस महाराज जी ने साल 1943 में की थी और योगीराज सदगुरुदेव के बाद उनकी पत्नी जगत जननी माता जी और पुत्र श्री सतपाल जी महाराज ने प्रेम मंदिर आश्रम के विकास एवं कल्याण में अपना योगदान दिया है। प्रेम मंदिर आश्रम गंगा नदी के तट पर स्थित है। प्रेम मंदिर आश्रम अपने विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के फूलों के कारण पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। प्रेम मंदिर आश्रम में मौजूद बगीचे में इन विभिन्न प्रकार के फूलों को देखा जा सकता है जो लगभग 250 की संख्या में मौजूद है। इस बगीचे में मौजूद एक पंच पल्लवन उपवन भी है जहां पर पांच पेड़ एक साथ प्राकृतिक रूप से कई वर्षों से विकसित हो रहे हैं। प्रेम मंदिर आश्रम, हरिद्वार साधना तथा योग के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय माना जाता है क्योंकि यहां पर आध्यात्मिक शांति का आभास होता है। ‌ प्रेम मंदिर आश्रम से चंडी देवी मंदिर और मनसा देवी मंदिर के शिखर नजर आते हैं। ‌ प्रेम मंदिर आश्रम के आसपास कई मंदिर स्थित है जहां पर भजन कीर्तन तथा घंटियों को गान होता रहता है और यह मधुर ध्वनि आश्रम तक पहुंचती है जिससे आश्रम में रहने वाले भक्तों को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। ‌

प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में मिलने वाली सेवाएं- Accommodation at Prem Nagar Ashram Haridwar

हरिद्वार में स्थित प्रेम नगर आश्रम में पर्यटकों को निम्नलिखित सुविधाएं दी जाती हैं-:

प्रेम नगर आश्रम में पर्यटकों के ठहरने के लिए 800 कमरों का निर्माण किया गया है और इन सभी कमरों में बाथरूम की सुविधा भी मौजूद है।

प्रेम नगर आश्रम में Ac तथा Non AC कमरों की सुविधा भी दी गई है।

प्रेम नगर आश्रम में सुबह और शाम की नियमित आरती होती है आश्रम का वातावरण शांत और आध्यात्मिक स्वरूप धारण कर लेता है। ‌

प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार में होने वाली गतिविधियां

हरिद्वार में स्थित प्रेम नगर आश्रम में पर्यटकों को निम्नलिखित गतिविधियां देखने को मिलेंगी-:

प्रेम नगर आश्रम में प्रतिदिन भजन और कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

प्रेम नगर आश्रम मुफ्त में गरीबों के लिए साल भर मेडिकल चेकअप की गतिविधियां भी संचालित करता है।

प्रेम नगर आश्रम में योग और ध्यान दैनिक गतिविधियों में शामिल है और प्रेम नगर आश्रम इसी वजह से हरिद्वार के लोकप्रिय आश्रमों में से एक माना जाता है।

प्रेम नगर आश्रम में बुधवार और रविवार की शाम को सूर्यास्त के बाद गोवर्धन हॉल के सामने साउंड एंड लाइट शो का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है जिसमें सभी पर्यटक तथा स्थानीय लोग भाग लेते है।

प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार का पता

प्रेम नगर आश्रम, रानीपुर मोड़ के पास, ज्वालापुर हरिद्वार।

प्रेम नगर आश्रम, हरिद्वार ऑफिशल वेबसाइट

https://shripremnagarashram.org

प्रेम नगर आश्रम का फोन नंबर - Prem nagar ashram haridwar contact number

Phone: 01334 292 211

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.