Donate us
September , 2024

Rishikesh Vanprastha Ashram- वानप्रस्थ आश्रम ऋषिकेश

0
Rishikesh Vanprastha Ashram- वानप्रस्थ आश्रम ऋषिकेश
Share the blog

Vanprastha Ashram in Rishikesh

ऋषिकेश के कमली वाले बाबा द्वारा बनाया गया एक और अद्भुत आश्रम वानप्रस्थ आश्रम है, जोकि बाकी सभी आश्रमों से बिल्कुल ही भिन्न है, यह आश्रम स्वर्ग आश्रम के अंदर ही है। इस आश्रम की विशेषता इसका विशाल फूलों का बगीचा है, यहाँ आप प्राकृति की रंग बिरंगी दुनियाँ में आकर एक तितली सा महसूस करेगें और ठंडी-ठंडी हवा मद्धम मद्धम सुगंध पूरे वातावरण में फेलाती है, और पक्षियों की चेहचाहट आपको कानों में मधुर स्वर घोलती हुई, इसका वर्णन करना ही कठिन है, दूसरी ओर गंगा नदी और बगीचे का एक मनोरम दृश्य बनकर उभरता है मानो किसी सिनरी के सामने बैठे हुए हो, रात के समय पेड़ों से निकलने वाली रोशनी दृश्य को और भी सुंदर बना देती है।

कमली वाले बाबा को फूलों से बहुत लगाव था, इसलिए उन्होंने आश्रम में एक बगीचा बनवाया और तरह तरह के फूलों को यहाँ लगाया, बाबा के पसंद के फूलों को मुक्ति पात्र कहते हैं। आप यहाँ से अपने मन चाहे फूल खरीद भी सकते हैं।

Accomodation Of Vanprasth Ashram | वानप्रस्थ आश्रम का आवास

यहाँ आपको रहने के लिए बड़े और साफ सुथरे कमरे उचित चार्ज पर मिल जाते हैं जिसमें आपको 24 घंटे गर्म पानी, इंटरनेट, फोन आदि की सुविधा मिल जाती है। और सबसे अच्छी बात आपको आपकी रहने की अवधि के हिसाब से कमरे मिल जाते हैं कुछ लोग यहाँ लम्बे समय रुकना भी पसंद करते हैं तो उनके लिए कुछ किचन सुविधा भी दी जाती है।

Activities Of Vanprasth Ashram | वानप्रस्थ आश्रम की गतिविधियाँ

वनप्रस्थ आश्रम में सुबह शाम की आरती से दिन प्रारंभ और अन्त को शुभ बनाती और भजन कीर्तन आश्रम की दिनचर्या का हिस्सा है जो आपके मन में भगवान की लो लगाए रखते है।

How to Reach Vanprasth Ashram | वानप्रस्थ आश्रम कैसे पहुँचे

वनप्रस्थ आश्रम राम झूला के पास ही स्वर्ग आश्रम में ही स्थित है। आश्रम ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लगभग 04 किलोमीटर दूर है। और ISBT से एक घंटे का समय लगता है। जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से 17km की दूरी पर स्थित है।

Address Of Vanprasth Ashram | वानप्रस्थ आश्रम का पता

Swarg Ashram, Rishikesh, Uttarakhand, 249304, India

Vanprastha ashram rishikesh online booking-

वेबसाइट https://babakalikamliashram.com/

Vanprastha ashram rishikesh contact number-

Phone no. +91 91799 68601

Conclusion | निष्कर्ष

वनप्रस्थ आश्रम जहाँ आपको फूलों की विभिन्न क़िस्मे देखने को मिलेगी और आपके जीवन में एक नई ऊर्जा भर देंगी। उम्मीद है कि आपको हमारा आर्टिकल ज़रूर पसंद आया होगा इसमें हमने संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.