Donate us

Swami Dayanand Ashram | स्वामी दयानंद आश्रम

0
Swami Dayanand Ashram | स्वामी दयानंद आश्रम
Share the blog

स्वामी दयानंद द्वारा निर्मित किया गया ऋषिकेश का दयानंद आश्रम एक और प्रसिद्ध आश्रम है, जोकि 1960 में दयानंद जी ने गंगा नदी के किनारे और हिमालय की गोद में बनाया था। यह आश्रम योग सिखाने के लिए प्रसिद्ध है और यहाँ योग और meditation के साथ योग में वैदिक मंत्रों के जाप भी सिखाया जाता है। 

Who is Swami Dayanand ? कौन हैं स्वामी दयानंद

स्वामी दयानंद का जन्म तमिल नाडु के एक छोटे से गाँव मंजककुडी में हुआ था। स्वामी दयानंद को वेदों का गहरा ज्ञान हैं। उन्होंने भारत और भारत के बाहर वेदों की शिक्षा का प्रसार करा हैं। भारत के बाहर 100 से ज़्यादा एडुकेशनल सेंटर हैं जहाँ वेद संबंधित ज्ञान दिया जाता हैं इसके अलावा स्वामी दयानंद ने शिक्षा, प्राचीन संस्कृति और मंदिर परंपराओं के संरक्षण आदि के क्षेत्र में राष्ट्र की सेवा में कई संस्थानों की स्थापना भी की है। 

इनमें से सबसे दूरगामी 2000 में सेवा के लिए अखिल भारतीय आंदोलन की शुरू किया। स्वामीजी को 2005 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा ECOSOC (आर्थिक और सामाजिक परिषद) के साथ सलाहकार का दर्जा दिया गया, यह संगठन भारत के दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों की सेवा करने के लिए समर्पित है।

Accomodation of Swami Dayanand Ashram - स्वामी दयानंद आश्रम आवास

स्वामी दयानंद आश्रम में अलग अलग क्षेत्रफल के 150 से ज़्यादा कमरे हैं जो कि let-bath attached हैं। और इसके अलावा सभी तरह की आधुनिक सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। ये कमरे बहुत साधारण और आरामदेह हैं। अगर आप पढ़ने के शौकीन हैं तो आप यहाँ की library में किताबें पढ़ सकते हैं, और नई नई किताबें खरीदना पसंद करते हैं तो आपके लिए यह जगह बहुत ही बेहतर है क्योंकि यहाँ किताबों की बहुत सारी दुकानें है जहाँ आपको अलग अलग देश और ज़ुबानों की किताबें मिल जायेंगी। और यहाँ इंटरनेट की भी सुविधा मौजूद है। आप आश्रम की वेबसाइट से ही online taxi booking भी करा सकते हैं। 

Activities In Swami Dayanand Ashram - स्वामी दयानंद आश्रम में गतिविधियां

स्वामी दयानंद ने आश्रम की परिधि में एक सुंदर सा छोटा मंदिर बनवाया है, जहाँ सुबह शाम आरती की मोहक आवाज़ आपके कानों में घुल जाती है। और अपने तन मन को प्रसन्न और स्वस्थ रखने के लिए योगा की क्लासेस रोज़ लगाई जाती है। जिसके लिए यहाँ एक बड़ा सा हाल बना हुआ है। और यहाँ योग के साथ साथ योग में पढ़े जाने वाले उच्चारण भी सिखाये जाते हैं। और लेक्चर के air conditioner वाला बड़ा सा हाल है जिसमें एक बार में 250 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। 

स्वामी दयानंद आश्रम में वेदों की शिक्षा भी दी जाती है यहाँ पर वेद शिक्षा के लिए 5 कोर्स चलाये जाते हैं जिनके लिए एडमिशन हर साल मार्च अप्रिल में होता है। दयानंद आश्रम की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर application दे सकते हैं। 

How To Reach Swami Dayanand Ashram - स्वामी दयानंद आश्रम कैसे पहुंचे

दयानंद आश्रम राम झूला से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर ही स्थित है। यह ऋषिकेश बस स्टैंड से 3km दूर है और और अगर आप रेल से सफर करना चाहते हैं तो यह ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से 4km दूरी पर है जहाँ से आपको आश्रम जाने के लिए आसानी से रिक्शा मिल जायेगा और आश्रम की दूरी जॉली ग्रांट एयरपोर्ट से 18km है। 

Address Of Swami Dayanand Ashram - स्वामी दयानंद आश्रम का पता

  • Arsha Vidya Pitham Swami Dayananda Nagar Muni Ki Reti (Rishikesh) – 249 137 Uttarakhand, INDIA
  • Phone: 0135-2430769 / 2438769 (from abroad dial +91-135 instead of 0135)
  • E-mail: dayas1088[at]gmail.com

Conclusion - निष्कर्ष

यह थी विशेष जानकारी स्वामी दयानंद आश्रम के बारे में कि आश्रम कहा है,कैसा है, क्या विशेषता है आपको संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के द्वारा मिल जायेगी उम्मीद करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आयेगा। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.