Donate us
September 19, 2024

Swarg Ashram Rishikesh- स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश

0
Swarg Aasharm Rishikesh- स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश
Share the blog

Swarg Ashram in Rishikesh- ऋषिकेश में स्थित स्वर्ग आश्रम में ठहरने की व्यवस्था

अगर ऋषिकेश की यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो आपको वहाँ रहने और खाने की फिक्र करने की बिल्कुल भी ज़रूरत नहीं हैं, ऋषिकेश के स्वर्ग आश्रम से बेहतर जगह कोई और हो ही नहीं सकती है, स्वर्ग आश्रम, आश्रम नहीं बल्कि, आश्रमों और मंदिरों का समूह हैं, यह आश्रम लोकल लोगों के बीच तो प्रसिद्ध है ही साथ ही यह विदेशी पर्यटकों की भी पसंद बना हुआ है। क्योंकि यह पारंपरिक रीति रिवाजों से जुड़ा हुआ है। स्वर्ग आश्रम में meditation, आरती, भजन, कीर्तन में आपका दिन कब निकल जायेगा आपको पता भी नहीं चलेगा। यह मंदिर स्वामी विष्णुधानंद की याद में बनाया गया था जिन्हें काली कंबली वाले बाबा के नाम से भी जाना जाता है और इस आश्रम की देखरेख की जिम्मेदारी काली कंबलीवाला क्षेत्र समिति द्वारा की जाती है।

How to Reach Swarg Ashram Rishikesh| कैसे पहुंचे स्वर्ग आश्रम

स्वर्ग आश्रम राम झूले के पास ही में है आप आदर्श ग्राम के inter state bus terminal और ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से पैदल या ऑटो कर के आसानी से जा सकते हैं क्योंकि यह सिर्फ 3km दूरी पर है और स्वर्ग आश्रम से 22km दूर देहरादून एयरपोर्ट है चाहे तो हवाई यात्रा भी कर सकते हैं। खुद की गाड़ी से जा रहे हैं तो आश्रम में पार्किंग की भी व्यवस्था है।

Facilities Of Swarg Ashram| स्वर्ग आश्रम की सुविधाएं

स्वर्ग आश्रम में शान्ति, सुकून और धार्मिक वातावरण में आपको रहने के लिए साफ सुथरे कमरे उचित दामों में मिल जाते हैं, जिसमें AC, गिज़र, फ्रीज सभी तरह की सुविधाएँ मिलती हैं जो आपको घर जैसा ही अनुभव कराती हैं।

और स्वर्ग आश्रम के खाने की बात ही अलग है, यहाँ आपको शुद्ध देसी घी में बने शाकाहारी भोजन मिलता है, जिसकी खुशबु ही उसके स्वादिष्ट होने का अहसास कराती हैं, बिना भूख भी आप खाने को मजबूर हो जायेंगे।

Swarg Ashram Rishikesh Accommodation-स्वर्ग आश्रम के आवास

इसके अलावा आप पढ़ने के शौकीन है तो आश्रम की library में अपनी पसंद की किताब पढ़ सकते हैं, और पढ़ते पढ़ते थक जाये तो शॉपिंग करने के लिए अश्रम अलग अलग दुकानें और शॉपिंग कंप्लेक्स हैं। और अगर आप शॉपिंग कर के थक जाएं तो कैफे में जाकर कॉफी और स्नैक्स का लुफ्त उठाइये, और अपने मन और मस्तिष्क को शांत करना चाहते हैं तो आश्रम में गुफ़ाएँ हैं जहाँ आप ध्यान लगा सकते हैं।

Visiting Places Near Swarg Ashram | स्वर्ग आश्रम के पास दर्शनीय स्थल

अश्रम के पास ही लक्ष्मण झूला, तृवेणी घाट, तेराह मंज़िल मंदिर और नीलकंठ महादेव की घूमने की जगाहें हैं। अगर आप स्वर्ग आश्रम में आये तो यहाँ भी जा सकते हैं।

ऋषिकेश जाकर स्वर्ग अश्रम में ज़रूर ठेहरे और अपने आप में एक नई स्फुर्ति का अनुभव करेगें.

Swarg Ashram Rishikesh Room Booking- स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश का रूम बुकिंग

स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश की रूम बुकिंग इसके ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर या इसके फ़ोन नंबर पर कॉल करके बुक कर सकते है। 

Swarg Ashram Rishikesh Address | स्वर्ग आश्रय पता

3kms from inter state bus terminus, adarsh Gra, Rishikesh, Near Ramjhul.

PIN Code – 249304, India

Swarg Ashram Rishikesh Official Website-स्वर्ग आश्रम की आधिकारिक वेबसाइट

http://swargashram.org.in/

Swarg Ashram Rishikesh Contact Number-स्वर्ग आश्रम फोन नंबर

Phone No – 0135 2430082 / 0135 2431862

E_mail – swargashramtrust108@gmail.com

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.