Donate us
September , 2024

The Beatles Ashram Rishikesh – बीटल्स आश्रम ऋषिकेश

0
The Beatles Ashram Rishikesh - बीटल्स आश्रम ऋषिकेश
Share the blog

Rishikesh Beatles Ashram

ऋषिकेश का बीटल्स आश्रम को पहले चौरसिया कुटिया के नाम से भी जानते हैं जिसे महाऋषि महेश योगी ने बनवाया था और इसे महाऋषि महेश योगी आश्रम भी कहा जाता है, यह आश्रम गंगा के ऊपरी तट पर राजाजी नेशनल टाइगर रिज़र्व पार्क के अंदर ही है, और यह राम झूला के निकट ही है।

History of Beatles Ashram Rishikesh | बीटल्स आश्रम ऋषिकेश का इतिहास

अब बारी आती है यह जानने कि चौरसिया आश्रम बीटल्स आश्रम कैसे बन गया, तो बीटल्स 1960 का बहुत ही प्रसिद्ध music band हुआ करता था जोकि पूरी दुनिया में लाइव शो करता था, बीटल्स 1968 में भारत के ऋषिकेश में meditation के लिए आया था और यहाँ काफी समय रुके, और उन्होंने यहाँ रहकर transcendental meditation सिखा।

बीटल्स बैंड के यहाँ रुकने के कारण ही ऋषिकेश अचानक सुर्खियों में आ गया, अब आप सोच रहे होगे कि क्या चौरसिया आश्रम विश्व में इतना प्रसिद्ध था कि बीटल्स बैंड यहाँ आकर meditation सीखने लगे। दरअसल महाऋषि महेश योगीजी की विदेशों में meditation के सेमिनार हुआ करते थे और बीटल्स ग्रुप की पहली मुलाक़ात 1967 में Wales में एक सेमिनार में हुई, बीटल्स ग्रुप महाऋषि महेश योगी से काफी प्रभावित हुआ और महर्षि के निमंत्रण पर बीटल्स ग्रुप अपने परिवार, स्टाफ के साथ यहाँ आ गया।

लोग कहते है कि लगातार मीडिया के ध्यान और शो से ग्रुप तनाव में था और तनाव दूर करने के लिए योग और meditation करा इसके बाद बैंड में एक नई स्फुर्ति आ गयी और ऋषिकेश के चौरसिया आश्रम को एक नई पहचान मिल गयी और ऋषिकेश दुनियाँ भर का योग और meditation हब बन गया था।

What Can You See Here? | आप बीटल्स आश्रम ऋषिकेश क्या देख सकते हैं?

Beatles आश्रम पर पहुंचना आसान नहीं है आपको यहाँ आने से पहले एक सीधी पहाड़ी की चढ़ाई चढ़नी होगी, यहाँ जाकर आपको थोड़ी अजीब पर बेहद सुंदर डोम आकार की बहुत सारी झोपड़ियाँ मिलती हैं, जिनमें अंदर जाने की कोई पाबंदी नहीं हैं आप जिस डोम में जाना चाहे आराम से जा सकते हैं, ये डोम आश्रम में रुकने वाले शिष्यों के लिए बनाये गए थे, वह योग और meditation सीखने के लिए यहाँ रुकते थे।

इन्हीं कुछ डोम की दीवारों और छत पर बेहद रंग बिरंगे चित्र और लेख लिखे हुए हैं और यह कलाकारी beatles बैंड के मेंबर द्वारा बनाई गयी है। और यहाँ एक डोम की छत पर जॉन लेनॉन के लिखे हुए “When you look up at the sky and see a cloud, think of me” quote है जो उन्होंने योको को खत में लिखा था वह उस समय क्या महसूस कर रहे थे।

इसके आगे जाकर इमारतें हैं जोकि खस्ता हाल में हैं जिसमें आसानी से खोया जा सकता है। यह इमारतें आश्रम में ध्यान और योग की क्लासेस रही होंगी। इसके अलावा आप प्राकृति की सैर कर सकते हैं, ट्रैकिंग कर सकते हैं।

Beatles ashram rishikesh entry fee | टिकट बीटल्स आश्रम ऋषिकेश

  • भारतीय पर्यटक 150 र
  • विदेशी पर्यटक 600 रुपए

How to Reach Beatles Ashram Rishikesh? | आप बीटल्स आश्रम ऋषिकेश कैसे पहुँच सकते हैं?

बीटल्स आश्रम परमार्थ निकेतन आश्रम से 700 मीटर और राम झूला से 1 किमी दूर है। आश्रम ऋषिकेश रेलवे स्टेशन से लगभग 04 किलोमीटर दूर है। और लक्ष्मण झूला से 3 किमी. की दूरी पर है।

Conclusion | निष्कर्ष

बीटल्स आश्रम प्रकृति के करीब और विचित्र डोम होने के कारण पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र हो सकता है मगर आश्रम को अनाथ छोड़ दिया गया है उसका रख रखाव सही ना होने के कारण इमारतें खंडहर में बदलने लगी हैं, उम्मीद है यह आर्टिकल पढ़ कर आप लोग बीटल्स आश्रम ज़रूर जाना चाहेंगे और एक बार फिर आश्रम को जीवित रूप में देखना चाहेगें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.