Donate us

Anath Ashram in Patna- पटना मे स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Patna- पटना मे स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

Orphanage in Patna-

सोन और गंगा नदी के किनारे स्थित बिहार की राजधानी पटना गंगा जमुनी तहजीब के लिए जाना जाता है। यह कालीदास, चाणक्य, आर्यभट्ट जैसी महान विभूतियों की कर्मभूमि और जन्मभूमि रहा है। ऐतिहासिक धरोहरों के साथ पटना अपने जायके में लिट्टी चोखा के लिए भी प्रसिद्ध है। पटना में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि पटना में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anathalay in Patna-

1) Shree Madhyanand Anathalay, Patna - श्री मध्यानंद अनाथालय

सन् 1909 से संचालित किए जा रहे इस आश्रम में बहुत सारे बच्चे रहते हैं और अच्छी शिक्षा ग्रहण करते हे। आश्रम के सभी सदस्य और कार्यकर्ता यहां मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। यहां सभी लोग समय-समय पर अपनी आर्थिक सामर्थ्य के अनुसार गरीब और लाचार लोगों की मदद करते हैं। इस संस्था का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति लाचार या बेसहारा ना हो तथा प्रत्येक व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचे। किसी लाचार या अनाथ व्यक्ति को इस आश्रम तक पहुंचाने के बदले , उस व्यक्ति को कुछ सहायता राशि भी प्रदान की जाती है।

आश्रम की पटना जंक्शन से दूरी – 12 किलोमीटर

आश्रम का पता- Main Road In Campus OF DAV Inter School Danapur, Imlital, Patna, Bihar 801503

2) Samarpan Ashram, Patna - समर्पण आश्रम

यह बहुत अच्छा एनजीओ है। शारीरिक या मानसिक रूप से विकलांग बच्चों के कल्याण के लिए काम करता है और उनकी उचित देखभाल करता है। संस्था के द्वारा बच्चों के लिए खेल का भी आयोजन किया जाता है और उनका आत्मविश्वास बढ़ाया जाता है।

आश्रम की पटना जंक्शन से दूरी – 4.8 किलोमीटर

आश्रम का पता – 103, Sheela Complex, New Bahadurpur, Bazar Samiti Road, Rajendera Nagar, Patna, Bihar 800016

3) Prayas Bharti Trust, Patna - प्रयास भारती ट्रस्ट

बच्चे ही भारत के भविष्य होते हैं। परिवार में माता-पिता हीं अपने बच्चों का ख्याल रखते हैं, ऐसे बच्चे जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या वे अनाथ हो गए है, तो वैसे भी समाज के लिए जिम्मेदारी ओर भी बढ़ जाती है। यह संस्था बच्चों के लिए तमाम वो सुविधाएं उपलब्ध करवाती है, जो उनके माता-पिता उपलब्ध करा सकते थे।

आश्रम की पटना जंक्शन से दूरी – 1.8 किलोमीटर

आश्रम का पता – Ground Floor, Hem Plaza, G-4, Fraser Rd, Patna, Bihar 800001

4) Nari Gunjan, Patna - नारी गुंजन

यह संस्था गरीब महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने का कार्य करती है। यहां पर समय-समय पर रोजगार शिविर भी लगाएं जाते हैं, जिसमें उन्हें रोजगार के साधन प्रदान किए जाते हैं। अनाथ लड़कियों के लिए यहां शिक्षा और आवास भी मिल जाता है।

आश्रम की पटना जंक्शन से दूरी – 12 किलोमीटर

आश्रम का पता – Nari Gunjan Prerana Hostel, Lal Kothi Middle School Campus, Danapur, Patna, Bihar 801503

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

इस ब्लॉग में हमने इन मुद्दों पर बात किया जैसे की- list of anath ashram in patna, patna anath ashram, patna anath ashram phone number, anath ashram in patna bihar, anath ashram in patna address, child anath ashram in patna, orphanage in kankarbagh patna, best orphanage in patna, orphanage in patna boring road, yateemkhana in patna. उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी।

 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.