Donate us

Anath Ashram in Raipur-रायपुर मे स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी

0
Anath Ashram in Raipur-रायपुर मे स्थित अनाथ आश्रम की जानकारी
Share the blog

Orphanage in Raipur-

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपने ऐतिहासिक, प्राकृतिक और दार्शनिक स्थलों के लिए जाना जाता है। यह भारत का एक प्रसिद्ध औद्योगिक केन्द्र भी है। रायपुर में नंदन वन चिड़ियाघर, जलमई मंदिर, चंपारण, घाटरानी झरना, स्वामी विवेकानंद सरोवर, इस्कॉन मंदिर जैसे कई सारे देखने लायक स्थल है। रायपुर में बहुत सारे एनजीओ ऐसे हैं, जो गरीब और अनाथ लोगों के उत्थान के लिए बहुत कार्य करते है। आज हम आपको इस पोस्ट में बताएंगे कि रायपुर में कौन-कौन से अनाथाश्रम स्थित है।

Anathalay in Raipur-

1) Ramkrishna mission Vivekananda Ashram, Raipur - रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम

रायपुर में यह जगह बहुत ही शांत और ठंडी जगह है। यह विवेकानंद आश्रम ग्रेट ईस्टर्न रोड में स्थित है। यहां का परिसर हरे-भरे और फूलों से भरा हुआ है और इसमें एक सुंदर मंदिर है। यहां के पुस्तकालय में श्री विवेकानंद जी पर ध्यान और ज्ञानवर्धक पुस्तकें हैं। इन परिसरों में एक चैरिटी अस्पताल और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध है। यहां ज्यादातर समय लोगों के लिए मोटिवेशनल और रीजनल प्रोग्राम आयोजित करते हैं। यहां कोई भी व्यक्ति प्रवेश कर सकता है और इसकी सुविधाओं का लाभ उठा सकता है। अनाथ लोगों की सेवा का बीड़ा भी यह संस्था उठाती है। उन्हें सहारा देने के साथ उनकी शिक्षा, चिकित्सा, आवास, भोजन, कपड़े जैसी सारी व्यवस्था रह संस्था अपनी ओर से करके देती है। इस आश्रम में जाने के बाद आपको एक अलग हीं माहौल मिलता है, एकदम शांत और प्रफुल्लित कर देने वाला वातावरण।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 2.6 किलोमीटर

आश्रम का पता- Great Eastern Rd, Near Mouli Mata Mandir, Aminpara, Raipur, Chhattisgarh 492001

2) Mother Taresa Ashram, Raipur - मदर टेरेसा आश्रम

मदर टेरेसा संस्था द्वारा चलाया जा रहा यह आश्रम बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए बनाया गया है। यहां पर उन्हें गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के साथ पेयजल की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध होती है। आश्रम में सभी लोग घुल मिलकर रहते हैं।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 4.5 किलोमीटर

आश्रम का पता- Main Rd, Vallabh Nagar, Katora Talab, Civil Lines, Raipur, Chhattisgarh 492001

3) Vridha Ashram, Raipur - वृद्ध आश्रम

यह आश्रम सिर्फ जीवन के अंतिम दौर में अकेला छोड़ दिए गए बुजुर्ग लोगों के लिए है, जिसमें उन्हें यहां पर एक अच्छा माहौल प्रदान किया जाता है। बुजुर्ग लोगों के स्वार्थी बच्चे उन्हें यहां पर छोड़कर चले जाते हैं।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 2.2 किलोमीटर

आश्रम का पता – Kota, Raipur, Chhattisgarh

4) Seva Bharti Matruchhaya, Raipur - सेवा भारती मातृछाया

यहां पर 10-12 साल के छोटे बच्चों को एक घर जैसा माहौल प्रदान किया जाता है। उनकी केयर टेकर उन्हें अच्छे से रखती है और बच्चों की जरूरत का सबकुछ यहां पर प्रदान कराया जाता है। आप भी यहां पर सहयोग करके इन छोटे बच्चों की किलकारी बन सकते हैं।

आश्रम की रायपुर जंक्शन से दूरी – 3.0 किलोमीटर

आश्रम का पता – Back side of Stadium, Unnamed Road, Kota, Raipur, Chhattisgarh 492001

तो दोस्तों अगर आप भी अपनी कोई शादी सालगिरह या फिर बर्थडे पार्टी को अनाथालय मे सिलिब्रेट करना चाहते है, तो हमारे बताए गए अनाथाश्रम में कर सकते है, साथ हीं हमे कमेंट करके जरूर बताना हमारी यह पोस्ट कैसी लगी आपको।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.