Donate us
June 26, 2025

Jat Dharamshala In Kurukshetra:कुरुक्षेत्र में जाट धर्मशाला और किराया

0
Jaat Dharamshala Kurukshetra- कुरुक्षेत्र में स्थित जाट धर्मशाला की जानकारी
Share the blog

आपने महाभारत पढ़ी होगी तो कुरुक्षेत्र का नाम तो सुना ही होगा, यह वही जगह है जहां महाभारत का युद्ध हुआ था और श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश यही के ज्योतिसर स्थान पर दिया था। यह भारत के हरियाणा राज्य का प्रमुख और ऐतिहासिक स्थल है, जो बासमती चावल के उत्पादन के साथ ब्रह्मसरोवर ,श्री कृष्ण संग्रहालय, विज्ञान केंद्र के लिए प्रसिद्ध है। अगर आप भी कुरूक्षेत्र घूमने आए हो जाट धर्मशाला देख रहे हैं तो यह पोस्ट आपके बहुत काम आएगी।

Jat Bhavan kurukshetra-जाट भवन कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में स्थित जाट धर्मशाला आपके ठहरने की सारी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ आपको लग्जरी होटल जैसा अनुभव महसूस कराती है। यह धर्मशाला ब्रह्म सरोवर के निकट स्थित है तथा अपने वास्तुकला के नजारे से सब को सम्मोहित कर लेती है। बहुत ही बड़े परिसर में फैली इस धर्मशाला की छत पर 108 फुट का गुंबद लगा हुआ है। यहां आपको रहने के लिए 400 कमरों की सुविधाओं के साथ भोजन भी उपलब्ध हो जाएगा। इतनी बड़ी संख्या में कमरे और विशाल क्षेत्रफल में फैले होने के कारण इसे उत्तर भारत की सबसे बड़ी धर्मशाला के रूप में जाना जाता है।

इस धर्मशाला का निर्माण 1982 में जाट समाज के वरिष्ठ जनों के सहयोग से किया गया था। यह एक ऐसी धर्मशाला है जहां सभी धर्म और संप्रदाय के लोग ठहरते हैं और धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है। इस धर्मशाला में एक विशाल पुस्तकालय और संग्रहालय भी बना हुआ है, जहां जाटों के इतिहास का सारी सामग्री मौजूद है।

धर्मशाला में आपको ठहरने के लिए सारी साधारण से लेकर वीआईपी तक सुविधाएं मिल जाएगी। यहां का भंडारा बहुत ही विशाल होता है, जहां हजारों लोग निशुल्क भोजन ग्रहण करते हैं तो खाने की फिर आपको बिल्कुल चिंता करने की कोई आवश्यकता नहीं है। यहां प्रतिवर्ष बसंत पंचमी के दिन दीनबंधु सर छोटू राम जी की जयंती पर धर्मशाला का वार्षिक उत्सव होता है, जिसे मेले के रूप में मनाया जाता है। कुल मिलाकर यह धर्मशाला बहुत हीं अच्छी और आकर्षक हैं।

जाट भवन कुरुक्षेत्र का पता

पता Jat Dharmshala,  Opposite Birla Mandir, Railway Station Road, Maharana Pratap Chowk, Kurukshetra, Thanesar, Haryana, 136118.

(जाट धर्मशाला, बिरला मंदिर के सामने, रेल्वे स्टेशन एरिया, महाराणा प्रताप चौक, कुरूक्षेत्र, थानेसर, हरियाणा, 136118)

तो दोस्तों जब भी आप कुरूक्षेत्र के ऐतिहासिक स्थल को देखने आए तो जाट धर्मशाला में जरूर ठहरिएगा और हमें कमेन्ट करके बताइएगा कि हमारी पोस्ट कैसी लगी आपकों।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *